नोसगे स्कूल में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, कान्हा की वेशभूषा में नजर आए नन्हे-मुन्ने

मुरादाबाद। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कांठ रोड स्थित नोसगे स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी की परंपराओं को उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा में तैयार होकर स्कूल पहुंचे। नन्हे कान्हाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक हांडी फोड़ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के रंग में रंगे बच्चों ने जमकर उत्साह दिखाया।

इस अवसर पर शिक्षक शालनी रस्तोगी, निदा, रवीता, राजकुमार, रमेश, पलक रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से परिचित कराया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

error: Content is protected !!