मुरादाबाद में निषाद पार्टी का प्रदर्शन, विनोद साहनी के परिवार को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग


लव इंडिया, मुरादाबाद। निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कश्यप के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर पार्क और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विनोद साहनी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और सुरक्षा की मांग की गई।


पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गोंडा निवासी निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद साहनी के सभी हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर एनकाउंटर किया जाए तथा आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। यह मांग पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान भी उठाई।
निषाद पार्टी ने सरकार से मांग की कि विनोद साहनी के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों को परास्नातक तक की शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की गई।


ज्ञापन में विनोद साहनी के परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। निषाद पार्टी नेताओं ने कहा कि विनोद साहनी के परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाई जाती रहेगी।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल कश्यप, प्रदेश सचिव डॉ. रमेश्वर दयाल तुरैहा, जिला अध्यक्ष मनोज निषाद, RNEP जिला अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, तुलसीराम कश्यप, संगठन अध्यक्ष वीर बहादुर कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, निषाद युवा वाहिनी अध्यक्ष कपिल कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओमकार प्रजापति, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षित प्रजापति, प्रेम सिंह, कृष्ण पाल कश्यप, प्रदेश सचिव युवा अजय कुमार, संदीप कुमार, शौरभ कश्यप, भीम सेन,आँचल,मंजू,संदीप कश्यप,अनमोल कुमार,वीर बहादुर और लालसिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!