भगवा सप्ताह: मुरादाबाद में शिवसैनिकों ने काली माता मंदिर में 51 दीप जलाकर की महाआरती

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) द्वारा मनाए जा रहे भगवा सप्ताह के तहत शहर के प्रसिद्ध सिद्ध काली माता मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिक जयकारों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।


🔴 51 दीप जलाकर मां काली का किया पूजन


कार्यक्रम में शिवसैनिकों ने काली माता के चरणों में 51 दीप प्रज्वलित कर विशेष महाआरती की। साथ ही माता को चुन्नी और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने मां काली से राष्ट्र और धर्म की रक्षा तथा समाज कल्याण की कामना की।


🟠 भगवा सप्ताह के तहत धार्मिक कार्यक्रम


शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बताया कि भगवा सप्ताह के दौरान इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

🧑‍🤝‍🧑समाज में एकजुटता- सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश

इस आयोजन के माध्यम से शिवसेना ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी दिया।


👥 ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, राहुल सिंह, बादाम सिंह, सुरेश सैनी, पंकज पाल, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, पहलवान अमरचंद जी, पवन रोहिल्ला, भोले सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!