Horoscope: 28 सितंबर को दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप ना करें…

मेष राशि :- व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा।पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे।आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि :- आपके दिन की शुरुआत में कार्य रूक-रूककर होंगे।कानूनी मामलों में धन लगेगा।आय के साधनों में वृद्धि होगी।परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी,रूचिकर भोजन मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि :- शारीरिक थकान का आभास होगा, आलस्य की अधिकता के कारण लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे।शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें।दुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि :- सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी।परिजनों से संबंध कमजोर होंगे,वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी।

सिंह राशि :- समय पर कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,व्यापार में चल रहे विवाद यथावत रहेंगे।यात्रा के योग बन रहे हैं,भाइयों से संबंध कमजोर होंगे।न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

कन्या राशि :- मेहनत के अनुरूप सफलता न मिलने पर तनाव रहेगा,दांपत्य जीवन में मनमुटाव संभव है।माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा।

तुला राशि :- अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें,व्यवसाय विस्तार के योग बन रहे हैं।किसी बात से मन ही मन परेशान रहेगा।स्वास्थ्य में सुधार होगा,संतों के मार्गदर्शन से कार्य सिद्ध होंगे।

वृश्चिक राशि :- योग्यता के अनुरूप कार्य न मिलने पर मन खिन्न रहेगा।आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी,जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।दांतों के दर्द से पीड़ित रहेंगे।

धनु राशि :- निजी जीवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।अपनी कार्य कुशलता से रूके कार्य पूरे करा लेंगे।संतान संबंधित समस्या का निवारण होगा,वैवाहिक चर्चा सफल होगी।दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप ना करें।

मकर राशि :- समस्या का सामना करते-करते थक गए हैं।अपने इष्ट पर भरोसा रखें,सही समय का इंतजार करें।अपना कार्य ईमानदारी से करें,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि :- किसी को धोखा देने से बचें,दूसरों के विवादों से दूर रहें।अध्ययन में रूचि बढ़ेगी,परिवार के प्रति कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।व्यापार विस्तार होगा,विवाह योग्य जातकों के लिए समय खुशखबरी वाला है।

मीन राशि :- लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे।सुख सुविधा पर धन खर्च होगा,प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा।नौकरी की तलाश में रहेंगे,विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

आपका दिन मंगलमय हो
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
Astro Aatray Hardwar 📞 9837081951

error: Content is protected !!