MLC Elections : पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खान और तरन्नुम अकील ने दानिश अख्तर के समर्थन में मांगे वोट


लव इंडिया, संभल। पूर्व मंत्री एवं सपा नेता अकीलुर्रहमान खान अपनी पत्नी और नगरपालिका संभल की पूर्व चेयरमैन तरन्नुम अकील के साथ सरायतरीन के पक्का बाग स्थित जेडयू इंटर कॉलेज और एमजीएम डिग्री कॉलेज पहुंचे।

यहां उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में मतदान करने की अपील की।


पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खान ने कहा कि वह जगह-जगह जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और शिक्षक मतदाताओं से सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।

वहीं, तरन्नुम अकील ने कहा कि वह सभी मतदाताओं से अपील कर रही हैं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर दानिश अख्तर को कामयाब बनाएं। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

error: Content is protected !!