k Internatoinal के मालिक पर महिला कर्मी ने दर्ज कराई छेड़छाड़ व ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मझोला चौराहा स्थित k Internatoinal के मालिक ने महिला कर्मी से छेड़छाड़ की और ब्लैकमेल कर जबरदस्ती की कोशिश की। महिला कर्मी ने इस संबंध में कंपनी के मालिक के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महानगर के मझोला थाना अंतर्गत मझोला चौराहे पर के इंटरनेशनल कंपनी है और इस कंपनी में महानगर के लाल बाग की एक युवती सेल्स गर्ल्स के पद पर चार अगस्त से काम कर रही थी। के इंटरनेशनल कंपनी का मालिक बुद्धि विहार का कुलदीप सिंह है। आरोप है कि लगभग 10 दिन पहले सेल्स गर्ल्स ऑफिस में काम कर रही थी तभी कंपनी के मालिक कुलदीप ने अपने ऑफिस में बुलाया और साथ में रामनगर घूमने चलने को कहा। इस पर सेल्स गर्ल्स ने कही बाहर न जाने को कहते हुए बात टाल दी।

आरोप है कि इसके बाद मालिक कुलदीप सिंह लगातार सेल्स गर्ल्स को अपने केबिन में बुलाता और गन्दी नीयत से देखता- छूता और गन्दी बातें करता। जिसकी कुछ आडियो रिकार्डिंग अपने मोबाइल में रिकार्ड कर सुरक्षित रख ली। जब सेल्स गर्ल्स ने विरोध किया तो मालिक कुलदीप सिंह अपने मोबाइल में सेल्स गर्ल्स की एडिट की हुई फोटो दिखाता व ब्लैकमेल कर जबरदस्ती करने की कोशिश करता।

शनिवार 6 सितंबर को सेल्स गर्ल्स रोज की तरह अपने काम पर पहुँची तब कुलदीप सिंह ने अपने केबिन में बुलाया और 8 सितंबर को अपने साथ मुजफ्फरनगर जाने को कहा। मना किया तब सेल्स गर्ल्स की एडिट की हुई फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इस पर सेल्स गर्ल्स डरी सहमी घर पहुंची और रोने लगी। घर वालों ने पूछा। तब सारी जानकारी दी। इसके बाद सेल्स गर्ल्स परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!