लव इंडिया, मुरादाबाद । तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के दीक्षांत समारोह में 108 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। इनमें से मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, सीसीएसआईटी, सीओई, टिमिट, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंस, लॉ कॉलेज, फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, फाइन आर्टस, फार्मेसी कॉलेज, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन आदि कॉलेजों के इन मेधावी स्टुडेंट्स से ख़ास बातचीत की तो बोले, जिंदगी संवारने-निखारने में टीएमयू की अविस्मरणीय भूमिका है। अंत में बोले, थैंक्स टीएमयू!
टीम वर्क, संचार और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर दिया

तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एमबीबीएस, बैच 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. आकांक्षा सिन्हा बोलीं, टीएमयू में मेरा अनुभव परिवर्तनकारी रहा है ,जिसने मेरे पेशेवर ज्ञान और व्यक्तिगत विकास, दोनों को आकार देने में मदद की। यहाँ के पाठ्यक्रम ने सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के संयोजन के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान में एक मजबूत आधार प्रदान किया। टीएमयू में बिताए समय ने मुझे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने और टीम वर्क, संचार और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर दिया, जो चिकित्सा पेशे के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में आजीवन करियर के लिए आवश्यक

तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की एमडीएस बैच 2021-24 गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. हर्षिता पाण्डेय कहती हैं, तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बिताए अपने वर्षों को याद करती हूँ, तो मुझे अहसास होता है कि मैंने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से सिर्फ एक डिग्री ही हासिल नहीं की, बल्कि वह सटीकता और आत्मविश्वास भी पाया है, जो पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में आजीवन करियर के लिए आवश्यक है। डेंटल कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षक प्रदान करता है, जो मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। परिसर का वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन सीखने की प्रक्रिया को प्रेरणादायक और सार्थक बनाता है।
शैक्षणिक वातावरण अनुशासित और व्यावहारिक ज्ञान पर केंद्रित

तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अमरोहा की बीएससी. नर्सिंग बैच 2023-2024 की गोल्ड मेडलिस्ट श्रुति सक्सेना- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संग मेरा अनुभव पॉजिटिव है। मैनेजमेंट मददगार है। शिक्षक ज्ञानवान हैं। वे विषयों को बहुत स्पष्टता और गहनता से समझाते हैं। शैक्षणिक वातावरण अनुशासित और व्यावहारिक ज्ञान पर केंद्रित है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध टीएमयू हॉस्पिटल स्टुडेंट्स को बेस्ट क्लिनिकल एक्सपोज़र देता है। यह एक्सपोजर शैक्षणिक ज्ञान के संग व्यावसायिक रूप से भी मील का पत्थर साबित होता है।
पालन करने और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बैच 2023-24 की स्वर्ण पदक विजेता सोनी पटवाल कहती हैं, यूनिवर्सिटी का शैक्षिक वातावरण और अनुशासन छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यावसायिकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। सुसज्जित कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उल्लेखनीय हैं। उपस्थिति, समय की पाबंदी, ड्रेस कोड के संग-संग छात्रों को शैक्षणिक और क्लिनिकल दोनों क्षेत्रों में पेशेवर नैतिकता का पालन करने और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
सकारात्मक आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बैच 2023-24 की स्वर्ण पदक विजेता दीक्षा शर्मा ने कहा, यूनिवर्सिटी के उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, उच्च शिक्षित एवम् अनुभवी शिक्षकों और शिक्षा के अनुकूल वातावरण ने शैक्षणिक यात्रा को सकारात्मक आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फैकल्टी के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। मैं अपनी इस उपलब्धि को अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं, जिनका अटूट सहयोग और प्रोत्साहन हमेशा मेरी प्रेरणा शक्ति रहा है।
मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और परामर्श के लिए तहे दिल से आभारी

तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग बैच 2024-2025 की इत्तका तनवीर ने कहा, बीएससी नर्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्ति मेरी शैक्षणिक यात्रा में मील के पत्थर की मानिंद है। यूनिवर्सिटी के शांत वातावरण, मजबूत शैक्षणिक संस्कृति ने मुझे अपनी पढ़ाई के दौरान केंद्रित और प्रेरित रहने में मदद की। मैं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के समर्पित शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और परामर्श के लिए तहे दिल से आभारी हूं।
मेरा आत्मविश्वास और जुनून और भी मजबूत हुआ

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एमएससी नर्सिंग 2024-25 की गोल्ड मेडलिस्ट रिया भारती कहती हैं, नर्सिंग के क्षेत्र में एक छात्रा और एक संकाय सदस्य के रूप में, मुझे अपने ज्ञान, शिक्षण कौशल और अनुसंधान क्षमताओं को निखारने का अवसर मिला है। यह संस्थान छात्रों के बीच नवाचार, अनुशासन और समग्र विकास को बढ़ावा देता है। अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाओं, शैक्षणिक और क्लिनिकल उत्कृष्टता के अनुभव ने मेरी व्यक्तिगत और व्यावसायिक यात्रा में बहुत योगदान दिया है। इस यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनने से नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति मेरा आत्मविश्वास और जुनून और भी मजबूत हुआ है।
समर्थन और ज्ञान ने सीखने की प्रक्रिया को सार्थक बना दिया

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ की एमएससी फॉरेंसिक साइंस 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट सुनुबिया रहमान बताती हैं, मुझे एमएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम का छात्रा होने पर गर्व महसूस होता है। इस प्रोग्राम ने मुझे वैज्ञानिक जांच और आलोचनात्मक सोच की गहरी समझ विकसित करने में मदद की है। फैकल्टी की ओर से साझा किए गए मार्गदर्शन, समर्थन और ज्ञान ने सीखने की प्रक्रिया को सार्थक बना दिया है।
भविष्य में नौकरी नहीं, पीजी करने का प्लान

बीएससी फॉरेंसिक साइंस बैच 2022-25 की गोल्ड मेडलिस्ट प्रभनीत कौर ने कहा, टीएमयू में उत्कृष्ट शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिला। सबसे मूल्यवान अनुभवों में से एक मोर्चरी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग रही। इसने हमें फॉरेंसिक जांच और मानव शरीर के वैज्ञानिक परीक्षण की वास्तविक समझ प्रदान की। कौर कहती हैं, भविष्य में नौकरी नहीं, पीजी करने का प्लान है।
छात्रों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एमएससी नर्सिंग की बैच 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट क्षितिजा एस. केवाल ने कहा, विशाल कैंपस, चौतरफा हरियाली, स्वच्छता के संग-संग स्मार्ट स्टडी कक्ष, अति आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैस हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलती है। कैंपस का समग्र वातावरण सुरक्षित, अनुशासित और छात्र-अनुकूल है। प्रबंधन छात्रों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने और उसे सम्मान देने के लिए मैं संस्थान को तहे दिल से धन्यवाद देती हूँ।
सकारात्मक वातावरण सीखने के लिए अत्यंत अनुकूल

टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से बीबीए बैच 2024 की स्वर्ण पदक विजेता दिव्या जैन ने कहा, टीएमयू का शैक्षणिक सफर अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा है। अनुभवी और सहयोगी शिक्षक हमेशा छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। पाठ्यक्रम उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप है, जिससे प्रबंधन की मजबूत नींव तैयार होती है। विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएँ और गतिविधियां व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाती हैं। सकारात्मक वातावरण सीखने के लिए अत्यंत अनुकूल है।
एक सफ़र का अंत और दूसरे सफ़र की शुरुआत

बीकॉम ऑनर्स बैच 2024 की स्वर्ण पदक विजेता कपिशा राना ने कहा, यूनिवर्सिटी ने मुझे वाणिज्य और वित्त के क्षेत्र में गहन ज्ञान प्रदान किया। नियमित शैक्षणिक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों ने मेरी विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित किया। प्रेरणादायक वातावरण मुझे हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता रहा। यूनिवर्सिटी की सुविधाएं और शैक्षणिक संस्कृति सराहनीय है।
कड़ी मेहनत को दर्शाता है, यह सफ़र आसान नहीं था

फैकल्टी ऑफ एजुकेशन से एमएड बैच 2022-24 की गोल्ड मेडलिस्ट अदिति बंसल ने कहा, मुझे गर्व है कि मैं टीएमयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा हूँ। आज, मैं गर्व के साथ एक ऐसे पड़ाव का जश्न मना रही हूँ जो वर्षों के समर्पण, धैर्य और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। यह सफ़र आसान नहीं था। यह चुनौतियों, देर रात तक जागने, खुद पर शक करने और लगातार सीखने से भरा हुआ रहा है। यह उपलब्धि सिर्फ़ मेरी नहीं है, बल्कि मेरे परिवार, गुरुओं और दोस्तों की भी है, जिन्होंने तब मुझ पर भरोसा किया। आज एक सफ़र का अंत और दूसरे सफ़र की शुरुआत है। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूँ।
सक्षम एवं दक्ष पेशेवर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी से डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी फार्म डी की गोल्ड मेडलिस्ट निशु पांडेय ने कहा, स्वर्ण पदक के साथ स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस करती हूँ। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में बिताया गया समय मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सीख से भरपूर चरण रहा। यहाँ के अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों ने न केवल विषयगत ज्ञान प्रदान किया, बल्कि हर कदम पर प्रेरित करते हुए मेरे आत्मविश्वास को भी सशक्त बनाया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत शिक्षण पद्धतियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने मुझे एक सक्षम एवं दक्ष पेशेवर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लिनिकल प्रशिक्षण और अनुसंधान के उच्चतम मानकों को बनाए रखा

तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के एमडीएस बैच 2022-2025 प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं क्राउन एंड ब्रिज में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. रोहित नंदन ने कहा टीएमयू ने न केवल क्लिनिकल उत्कृष्टता को निखारा, बल्कि आधुनिक प्रोस्थोडॉन्टिक्स के पीछे के विज्ञान की गहरी समझ भी विकसित की। तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर केवल एक संस्थान नहीं है। यह वह स्थान है जहाँ सपनों को दिशा दी जाती है और क्षमता को उत्कृष्टता में बदला जाता है। इस कॉलेज ने निरंतर दंत चिकित्सा शिक्षा, क्लिनिकल प्रशिक्षण और अनुसंधान के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है, जिससे ऐसे पेशेवर तैयार होते हैं, जो स्वास्थ्य सेवा में सार्थक बदलाव लाते हैं।
चुनौतियों का आत्मविश्वास और समर्पण के साथ सामना करने के लिए तैयार

2023-2025 बैच से मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग में एमएससी नर्सिंग के गोल्ड मेडलिस्ट आशुतोष कहते हैं, यूनिवर्सिटी में मेरी एजुकेशनल यात्रा बतौर अनमोल अनुभव है । अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट क्लिनिकल एक्सपोज़र के चलते मुझे क्लिनिकल ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को निखारने में मदद मिली है। सकारात्मक वातावरण और शैक्षणिक गतिविधियों ने शोध, नेतृत्व और व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित किया। ऐसे में मैं नर्सिंग पेशे की भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास और समर्पण के साथ सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा होने पर गर्व है।
यूनिवर्सिटी केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दृष्टिकोण भी देता है

कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ से एलएलएम सत्र 2024-25 के गोल्ड मेडलिस्ट पुष्कर दीक्षित कहते हैं, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक वातावरण ज्ञान और अनुशासन का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है। अनुभवी फैकल्टी हर विषय को गहराई से समझाने में विशेष भूमिका निभाती है। कानून की पढ़ाई को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़ने का तरीका टीएमयू को खास बनाता है। यहाँ विद्यार्थियों को शोध और विश्लेषण की स्वतंत्र सोच विकसित करने का अवसर मिलता है। लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधन अध्ययन को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। टीएमयू का सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल हर छात्र को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह यूनिवर्सिटी केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और दृष्टिकोण भी देता है।
बेहतर संचार और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान

एमबीए बैच 2024 के स्वर्ण पदक विजेता सुहैल रज़ा बोले, एमबीए में स्वर्ण पदक प्राप्त करना मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कॉलेज ने मुझे नेतृत्व, रणनीतिक सोच और प्रबंधकीय कौशल विकसित करने में मदद की। टीएमयू में शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। केस स्टडी, प्रेजेंटेशन और इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त हुआ। समग्र विकास पर ध्यान देना बेहतर संचार और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है।
सब्जेक्ट्स को समझने के लिए प्रोत्साहित किया

बीएससी एनिमेशन 2024 के गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष कुमार, बीसीए 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट लीजा चौहान, बीएससी ऑनर्स- सीएस 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट आर्शी चौहान, एमटेक- सीएसएंडई 2024 की गोल्ड मेडलिस्ट श्रुति जैन कहते हैं, हमारे पाठ्यक्रमों में थ्योरी और प्रैक्टिकल का अनुकरणीय संतुलन है। इंडस्ट्रियल विजिट, हैंड्स ऑन लर्निंग, डिजाइन थिंकिंग, क्रिएटिविटी, प्रॉब्लम सॉल्विंग सरीखे स्टेप्स ने हमें दिनों-दिन निखारा। कॉलेज का माहौल फ्रेंडली, सपोर्टिव और पॉजिटिव है। सीनियर्स और जूनियर के बीच रिश्ता परिवार सरीखा रहा है। हमें गुरुजनों ने रटने की अपेक्षा सब्जेक्ट्स को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे हमारे आत्मविश्वास में हमेशा वृद्धि हुई। चाहे असाइंमेंट हों, प्रोजेक्ट्स हों या कोई भी प्रैक्टिकल टास्क।
रातों की नींद और दिनों की मेहनत ने चार वर्षों तक मेरा साथ दिया

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के बीएससी बैच 2020-24 के जितेश बिष्ट कहते हैं, फर्स्ट डे से लक्ष्य था, ज्ञान को उसकी गहराई तक समझना। टीएमयू परिसर केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक विचारशाला है। फील्ड वर्क के दौरान जब पहली बार किसी धरतीपुत्र से सीधे बात हुई और उनकी समस्या में पाठ्यपुस्तक का समाधान काम आया, तब एक अजीब-सा सुकून मिला। उस दिन समझ आया कि विज्ञान और जमीन के बीच की दूरी हमें ही पाटनी है। सच यह है, रातों की नींद और दिनों की मेहनत ने चार वर्षों तक मेरा साथ दिया।
नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता तथा शिक्षण कौशल को परिष्कृत किया

टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के एमपीएड 2022-24 बैच के शैलेन्द्र सिंह चौहान कहते हैं, टिमिट फिजिकल कॉलेज से शिक्षा के दौरान उच्च स्तर की शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक दक्षता मिली है। उन्नत खेल विज्ञान, शोध-आधारित अध्ययन और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने सवांरने का काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई, इससे उनके पेशेवर विकास को नई दिशा मिलेगी। कॉलेज के अनुशासित वातावरण और प्रेरक शैक्षणिक संस्कृति ने उनके व्यक्तित्व को सशक्त, संतुलित और दूरदर्शी बनाया। विभिन्न सेमिनारों, कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता तथा शिक्षण कौशल को परिष्कृत किया।
जिम्मेदार और सजग व्यक्तित्व के रूप में भी स्थापित किया

बीपीएड 2023-25 बैच के जतिन शर्मा ने कहा, आधुनिक खेल शिक्षा, वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों और समृद्ध व्यावहारिक अनुभवों ने मेरे ज्ञान और कौशल को सुदृढ़ किया। नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता तथा विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें न केवल एक कुशल खिलाड़ी बनाया, बल्कि एक जिम्मेदार और सजग व्यक्तित्व के रूप में भी स्थापित किया।
- TMU B.Sc Nursing में Nikhil Chauhan Mr. तो Divya Nair बनीं Miss Farewellतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग की फेयरवेल पार्टी- एलिरियन सायोनारा में बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के स्टुडेंट्स ने नृत्य, संगीत, समूह प्रस्तुति और मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन लव…
- फिट इंडिया,ग्रीन सिटी की खातिर ब्रांड एंबेसडर ज़ैनुल आबिदीन का न्योता, आओ संडे साइकिल के संग…संग …लव इंडिया, मुरादाबाद। फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर श्री ज़ैनुल आबिदीन भले ही अपनी शिनाख्त मुरादाबाद एक्सप्रेस के तौर पर भी रखते हों, लेकिन वह अपने हर लक्ष्य के प्रति बेहद संजीदा हैं… और…
- DRM विनीता श्रीवास्तव ने किया मुरादाबाद-रुड़की एवं रुड़की-देवबंद रेलखंड का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजालव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुरादाबाद-रुड़की एवं रुड़की-देवबंद रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं…
- Mission International Academy: विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, तौफिक खान मेमोरियल कप पर फ्लेमिंग हाउस का कब्जालव इंडिया, संभल। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में कैंप के तीसरे दिन विद्यालय में आयोजित तौफिक खान मेमोरियल कप प्रतियोगिता में पूरे वर्ष भर सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फ्लेमिंग…
- दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां की सजा बढ़ी, कोर्ट ने 10 साल कैद और 5 लाख जुर्माना लगायारीना तुरैहा, लव इंडिया, रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को दो पैन कार्ड मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने उनकी सजा बढ़ाते हुए सात साल से बढ़ाकर…
- पाकबड़ा जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की तैयारी, सुबह 7 बजे होगी ईद की नमाजलव इंडिया मुरादाबाद। पाकबड़ा स्थित जामा मस्जिद में आगामी त्यौहार ईद उल अजहा की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जामा मस्जिद के पेश इमाम काज़ी शम्मे आलम…
- शिवसेना पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एडीएम सिटी का किया स्वागत, भेंट की शिव पुराणलव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एडीएम सिटी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शिव पुराण…
- श्रीस्वामी शाश्वताचार्य जी अमरकंटक में 24 से बाचेंगे श्रीमद् भागवत कथावृंदावन के प्राचीन श्री गोदा विहार मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीस्वामी शाश्वताचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्री पुरुषोत्तम मास- ज्येष्ठ में 24 मई से 30 मई तक मां नर्मदा के तट पर बहेगी श्रीमद् भागवत…
- मुरादाबाद में भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले— युवाओं को रोजगार देना योगी सरकार की प्राथमिकतालव इंडिया, मुरादाबाद। बुद्धिविहार स्थित व्हाइट हाउस बैंक्विट हॉल में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान में प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन…
- महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरालव इंडिया, मुरादाबाद। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, खाद्य सामग्री के दामों और बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय…
- मुरादाबाद मंडल में बढ़ा डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल, UPI और QR पेमेंट को यात्री दे रहे प्राथमिकतालव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार सफल होते दिखाई दे रहे हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार UPI, QR Code, RailOne App, UTS/PRS और ATVM…
- सैयद आरिफ अली अध्यक्ष व अनुज गुप्ता महासचिव बने Zonal Tax Bar Association केलव इंडिया मुरादाबाद। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन पंजीकृत मुरादाबाद का सत्र 2026-2027 का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सैयद आरिफ अली अध्यक्ष तथा अनुज गुप्ता महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। 22 मई 2025 को जोनल…
- Yes Wonder Women Club ने प्रिया अग्रवाल समेत कई का किया सम्मानलव इंडिया, मुरादाबाद। Yes Wonder Women Club की महिलाओं द्वारा Holiday regency मे एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना…
- मुरादाबाद में ‘रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद मेडिको’ का शुभारंभ, डॉक्टरों ने लिया समाज सेवा का संकल्पलव इंडिया, मुरादाबाद। शहर में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 21 मई 2026 को होटल ड्राइव इन 24 में “रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद मेडिको” का भव्य शुभारंभ एवं…
- सपना चौधरी केस में अंतिम बहस पूरी, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखालव इंडिया, मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary से जुड़े वर्ष 2019 के चर्चित मामले में बुधवार को अदालत में अंतिम बहस पूरी हो गई। मामले की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट संख्या-5 में हुई, जहां बहस पूरी…
- TMU के Ganga Champions Club का Ramganga की निर्मलता और अविरलता की वापसी का संकल्पतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के गंगा चैंपियंस क्लब का रामगंगा के तटों को प्रदूषण मुक्त बनाने और हरा-भरा करने के लिए एक बहुआयामी अभियान का शंखनाद लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर…
- महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में शिवसेना का पैदल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजीलव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और महानगर प्रमुख सिंह राव के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जैन मंदिर से जिला अधिकारी कार्यालय…
- ठाकुरद्वारा में शिवसेना ने निकाला जुलूस, पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर सौंपा ज्ञापनलव इंडिया, ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरद्वारा में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कई पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध न होने…
- TMU के Optometry Students ने Carl Zeiss Lab में समझीं Lens निर्माण की बारीकियांलव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के ऑप्टोमेट्री थर्ड ईयर के स्टुडेंट्स ने कार्ल ज़ाइस लेंस लैब, दिल्ली का औद्योगिक भ्रमण किया। कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत…
- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: मैकालगंज स्टेशन पर रुकेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें, रेलवे ने दिया अस्थायी ठहरावलव इंडिया, मुरादाबाद। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने मैकालगंज (MINJ) स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से दो मिनट…
- नयन ज्योति अभियान में 115 मरीजों का पंजीकरण, 20 का मुक्त होगा आंखों का ऑपरेशनलव इंडिया मुरादाबाद। 21 मई 2026 को मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित “नयन ज्योति अभियान” के अंतर्गत 165वां निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर साईं मंदिर, कांठ रोड, मुरादाबाद में…
- न्यायालय परिसर में गर्मी से राहत की मानवीय पहल“धर्म वही है जो इंसानियत और सेवा का रास्ता दिखाए, प्यासे को पानी और जरूरतमंद को राहत पहुंचाए।” इस नेक पहल ने न्यायालय परिसर में मानवता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की सुंदर मिसाल पेश की।…
- Lekhpal Exam: बिजनौर मुरादाबाद स्टेशन पर रैक की व्यवस्था, बरेली–सीतापुर सिटी स्पेशल गाड़ी का संचालन कियालव इंडीया, मुरादाबाद। आज लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद मंडल में विशेष प्रबंध किये गए I मंडल के मुरादाबाद एवं बिजनौर स्टेशन पर अतिरिक्त रैक की व्यवस्था की गयी…
- Lakshya Cricket Academy का उद्घाटन: एकेडमी में खिलाड़ियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन प्रारंभलव इंडिया संभल। आज तुर्की कोल्ड स्टोर के सामने मुरादाबाद रोड, संभल में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह (चंदौसी), रौनक जी खंड प्रचारक आर०एस०एस० अर्पित अग्रवाल…
- Mission International Academy में चार दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस का भव्य उद्घाटन समारोहलव इंडिया, संभल। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस पर आज भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें…
- 12 वर्षीय जीशान अपहरण व हत्या कांड में पिता- पुत्र समेत चार को उम्रकैदउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। वर्ष 2018 में हुए चर्चित मौ. जीशान अपहरण और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश…
- बर्तन बाजार में भारत गोटे वाले की दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंकालव इंडिया, मुरादाबाद। शहर के बर्तन बाजार स्थित भारत गोटे वाले अक्षय अग्रवाल की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग दुकान की बेसमेंट में…
- NEET परीक्षा और परिणाम गड़बड़ी को लेकर शिवसेना विद्यार्थी सेना का प्रदर्शनलव इंडिया, मुरादाबाद। Shiv Sena की छात्र इकाई विद्यार्थी सेना ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने NEET परीक्षा रद्द होने, पेपर लीक प्रकरण और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की वेब मार्कशीट…
- मुरादाबाद में श्री रामलीला महासंघ ने शुरू की निःशुल्क ई-रिक्शा सेवामुरादाबाद। Narendra Modi के ‘तेल बचाओ’ आह्वान से प्रेरित होकर श्री रामलीला महासंघ की ओर से महानगर में निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे…
- राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलिमुरादाबाद। आधुनिक भारत के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद की ओर से भूड़े चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का…
- रेलवे का बड़ा ब्लॉक: कई ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनेंगोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 28 मई से 8 जून तक रेल संचालन प्रभावित लव इंडिया, मुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट (GKC)–पनियहवा (PNYA) रेलखंड पर उनौला–पिपराइच स्टेशनों के बीच रेलमार्ग दोहरीकरण…
- तनाव प्रबंधन के लिए बौद्धिकता के संग भावनात्मकता भी जरूरीः एक्सपर्ट प्रेम सिंहतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से ट्रांसफॉर्मिंग लर्निंग, लीडरशिप एंड डवलपमेंट इन अ रैपिडली चेंजिंग वर्ल्ड पर दो दिनी अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस ख़ास बातें सतत अधिगम ही…
- संभल में मेडिकल हड़ताल बेअसर, सभी दुकानें खुलींलव इंडिया संभल। जिले में कतिपय मेडिकल एसोसिएशन द्वारा किए गए बंद और हड़ताल के आह्वान को केमिस्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह बेअसर बताते हुए सभी मेडिकल संचालकों और केमिस्ट साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया…
- मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में 21 मई से लगेगा चार दिवसीय समर कैंप 2026मुरादाबाद। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी की ओर से बच्चों के लिए रोमांचक और यादगार ग्रीष्मकालीन अनुभव देने हेतु ‘समर कैंप 2026: डाइव इनटू फन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह चार दिवसीय समर कैंप 21…
- परीक्षा परिणाम और फीस वृद्धि के विरोध में सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापनलव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने बुधवार को हिंदू कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्र नेताओं ने परीक्षा परिणामों में कथित विसंगतियों, पुनर्मूल्यांकन शुल्क में…
- महंगाई, बेरोजगारी और NEET पेपर लीक के विरोध में शिवसेना का आंदोलन ऐलानलव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना की जिला इकाई ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। बुधवार को शिवसेना जिला कार्यालय पर…
- तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय पर अधिवक्ताओं की तालाबंदी, अधिवक्ताओं को बिना वजह नोटिस दिए जाने से रदार प्रदर्शनलव इंडिया, मुरादाबाद। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं को बिना वजह दिए जा रहे नोटिसओं के विरोध में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया…
- मुरादाबाद में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापनउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और कथित अनियंत्रित ई-फार्मेसी व्यवस्था के विरोध में ऑल इंडिया केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में केमिस्टों ने जोरदार…
- Moradabad में Chemist हड़ताल पर, Medical Store बंदलव इंडिया, मुरादाबाद। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मंगलवार को शहर की गुलाल गली में कई केमिस्टों ने अपनी मेडिकल स्टोर बंद रखकर हड़ताल की। इस दौरान दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था का…
- कार में आग लगाई और किया फावड़े से हमला, रिपोर्ट दर्जलव इंडिया, मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र की लक्ष्मीधाम कॉलोनी बलदेवपुरी में पड़ोसी युवक पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने, कार में आग लगाने का प्रयास करने और फावड़े से हमला करने के…
- स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, गला दबाने का आरोप; हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्तीलव इंडिया, मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में छठी कक्षा के छात्र की कथित बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि क्लास में शोरशराबे को लेकर…
- 20 मई की मेडिकल हड़ताल पर टकराव तेज: केमिस्ट एसोसिएशन बोला- ‘एक भी मेडिकल जबरन बंद नहीं होने देंगे’संभल/मुरादाबाद। 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल बंदी को लेकर केमिस्ट संगठनों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। एक ओर कुछ संगठनों ने प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का सार्वजनिक आह्वान किया है,…
- गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत: Jodhpur-Gorakhpur Special के फेरों में विस्तार, Bareilly- Moradabad होकर चलेगी ट्रेन21 मई से 10 जुलाई तक कुल 8 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे लव इंडिया, मुरादाबाद। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के…
- जन्म के समय शिशु का रोना जच्चा-बच्चा के लिए सकारात्मक संकेतः प्रो. एनके सिंहलव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एवम् रिसर्च सेंटर के प्राचार्य प्रो. एनके सिंह ने कहा, जन्म के तुरंत बाद शिशु का रोना उसके स्वस्थ होने का महत्वपूर्ण संकेत है। यदि…
- उत्तर प्रदेश में कल से 27 दिनों के लिए बंद होंगे सरकारी स्कूल, 16 जून से फिर शुरू होंगी कक्षाएंलव इंडिया, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए परिषदीय सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रदेशभर के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय सोमवार से…
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राजनीति में शोक की लहरलव इंडिया, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज देहरादून…
- केमिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल का किया विरोध: 20 मई को संभल में खुलेंगे सभी मेडिकललव इंडिया, संभल। ऑनलाइन दवा बिक्री और प्रस्तावित मेडिकल बंदी को लेकर संभल में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम अस्पताल में हुई बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने 20…
- मुरादाबाद मंडल ने ट्रैक सुरक्षा में रचा इतिहास, 2025-26 में रेल फ्रैक्चर घटकर पहुंचे रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर परउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने वर्ष 2025-26 में ट्रैक अनुरक्षण, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती…
- गंगा दशहरा मेला-2026: हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेनेंलव इंडिया, मुरादाबाद। गंगा दशहरा मेला-2026 के दौरान हरिद्वार आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने स्पेशल अनारक्षित मेला ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। रेलवे…
- TMU Nursing College के छात्रों का अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सघन प्रशिक्षणतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कैंपस में अग्नि सुरक्षा उपकरणों जैसे एबीसी और बीसी प्रकार के अग्निशमन यंत्र, फायर ट्रक, भवनों में उपलब्ध जल आपूर्ति प्रणाली, वाटर कैनन आदि अग्नि सुरक्षा उपकरणों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन और…
- मुरादाबाद को मिलेगा नया आधुनिक आवासीय शहर: “सह्याद्रि पॉकेट-ए” योजना लॉन्चउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शहर के सुनियोजित और आधुनिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय योजना “सह्याद्रि पॉकेट-ए आवासीय योजना” का औपचारिक शुभारंभ…
- रिक्शा पर बाइक और… पर नेता जी, हाथों में सिलेंडर… महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शनउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को भूड़ा चौराहा पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान…
- मंगेतर को बुलाकर कराई हत्या, प्रेमी और मां के साथ मिलकर रची साजिश, तीनों को उम्रकैदउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा क्षेत्र के महलकपुर गांव में करीब आठ वर्ष पहले हुई युवक सोनू की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला जज सप्तम (एडीजे-7)…
- अपने ही घर में डाका डलवाने वाली पीतल कारोबारी की बेटी के प्रेमी के तीन साथी और गिरफ्तार, 23 लाख रुपये बरामदउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। थाना नागफनी क्षेत्र में पीतल कारोबारी के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कारोबारी की बेटी और उसके प्रेमी समेत पांच…
- ट्रेन मैनेजर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से फिसली छात्रा की बची जानउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में ट्रेन मैनेजर की सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता से एक बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी संख्या 54391 में तैनात ट्रेन मैनेजर श्री ओमकार सिंह (द्वितीय)…
- सम्राट पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप जयंती समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मानलव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय विकास मंच, मुरादाबाद द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का भव्य आयोजन चेयरमैन हाउस, रामलीला मैदान के निकट संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा,…
- छत्रपति शिवाजी समिति ने मेधावी विद्यार्थियों का किया भव्य सम्मान, यूपीएससी-पीसीएस व सीए चयनित छात्र हुए सम्मानितमुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज समिति की ओर से महानगर में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा…
- नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वाेच्च माध्यमः प्रो. सुभाषिनीतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों की भूमिका, जिम्मेदारी, कार्य, समर्पण एवं रोगी देखभाल पर रोल प्ले एवम् रील्स मेकिंग प्रतियोगिता तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के…
- Cosmos Hospital की शिकायत के आरोप निराधार मिले CMO जांच समिति कोलव इंडिया, मुरादाबाद। लोक शिकायत पोर्टल (IGRS) पर दर्ज एक शिकायत की जांच के बाद गठित सीएमओ जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में शिकायत में लगाए गए आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। समिति…
- सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयान पर रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला लव इंडिया, रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को हेट स्पीच मामले में बड़ा…
- Chemists Association के आह्वान पर Moradabad में 20 मई को बंद रहेंगी मेडिकल शाॅपलव इंडिया, मुरादाबाद। जिले में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मुरादाबाद केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए जिले…
- नवविवाहिता का दहेज के उत्पीड़न: शादीके 20 दिन बाद ही 10 लाख रुपए और इनोवा कार की डिमांडमुरादाबाद की युवती की इसी साल 9 फरवरी को हुई थी उत्तराखंड के बाजपुर में शादी, 27 अप्रैल को जलाने का प्रयास, महिला थाने में मुकदमा दर्ज लव इंडिया मुरादाबाद। दहेज उत्पीड़न का एक सनसनीखेज…
- TMU में एक्सपर्ट्स बोले, sustainable development के लिए Engineering में Multidisciplinary Approach अनिवार्यतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इन्नोवेशंस इन स्मार्ट एंड सस्टेनेबल इंजीनियरिंग पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में 62 रिसर्च पेपर्स प्रजेंट लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद…
- नया मुरादाबाद में दावत-ए-इस्लामी इंडिया का ब्लड डोनेशन कैंप, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदानबढ़ती गर्मी को देखते हुए GNRF ने शुरू की पानी की सबीलें, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए स्वयंसेवक लव इंडिया, मुरादाबाद। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सोशल वर्क विभाग ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की…
- रेलवे अस्पताल में तपेदिक जागरूकता हेल्थ टॉक और मेडिकल कैंप में 111 लाभार्थियों की हुई जांचलव इंडिया, मुरादाबाद। रेलवे अस्पताल, मुरादाबाद में रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य हित में तपेदिक (टीबी) जागरूकता विषय पर विशेष हेल्थ टॉक एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तपेदिक…
- ऑनलाइन वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता आयोजित करेगा हिंदू जागृति मंच: अजय शर्मालव इंडिया, संभल। हिंदू जागृति मंच द्वारा ऑनलाइन वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह आयोजित करके 100 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का निर्णय हुआ। हिंदू जागृति मंच, महिला…
- अब हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गोयल ने साइकिल चलाकर दिया ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेशउमेश लव, मुरादाबाद। मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शहर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और भाजपा महानगर संयोजक प्रकोष्ठ से जुड़े डॉक्टर…
- टिमिट में “प्रौद्योगिकी व्यवसायीकरण, लाइसेंसिंग एवं ट्रांसफर” पर प्रशिक्षण सत्र, नवाचार को उद्योगों से जोड़ने पर जोरलव इंडिया, मुरादाबाद। टिमिट-काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC) की ओर से “प्रौद्योगिकी व्यवसायीकरण, लाइसेंसिंग एवं ट्रांसफर प्रथाएँ एवं रणनीति” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य…
- पीएम मोदी की अपील का असर: ई-साइकिल से निकले भाजपा विधायक, डीएम और नगर आयुक्तउमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को लेकर देशवासियों से की गई अपील का असर अब मुरादाबाद में साफ दिखाई देने लगा है। शहर…
- मुरादाबाद को और स्मार्ट बनाने की तैयारी: महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मांगा अतिरिक्त बजटविकास कार्यों की नई कार्ययोजना सौंपी, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों की उपलब्धियां भी रखीं सामने उमेश लव, लव इंडिया, लखनऊ/ मुरादाबाद। नगर निगम मुरादाबाद को और अधिक विकसित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महापौर विनोद…
- NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 21 जून को होगा एग्जामNTA ने जारी किया नया शेड्यूल, छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों से बचने की अपील लव इंडिया, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर National Testing Agency (NTA)…
- हज़रत जुनैद शाह मियां के सालाना उर्स में धूमधाम से उठी चादरलव इंडिया, सम्भल। हज़रत जुनैद शाह मियां रह. अले. के सालाना उर्स में धूमधाम के साथ चादर उठीस जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मुल्क और शहर मे अमन शांति एवं भाईचारे को दुआ…
- TMU में चार बच्चों का सुरक्षित जन्म, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के सफल प्रबंधन से डॉक्टरों ने रचा अनोखा चिकित्सीय उदाहरणलव इंडिया, मुरादाबाद। टीएमयू अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक अत्यंत जटिल और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को सफलतापूर्वक संभालते हुए चिकित्सा क्षेत्र में एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है। संभल जिले के ओबरी गांव…
- कर्नाटक में हिजाब को अनुमति, भगवा शॉल पर रोक: सिद्धारमैया सरकार के फैसले से फिर गरमाई सियासतकर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला बेंगलुरु। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 2022 में जारी विवादित हिजाब प्रतिबंध आदेश को वापस लेते हुए शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने की अनुमति दे दी है। हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया…
- Extramarks Education में Timit के छात्रों का चयन कैंपस में खुशी का माहौललव इंडिया, मुरादाबाद। टिमिट-कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एक बार फिर अपने विद्यार्थियों के लिए शानदार करियर अवसर लेकर आया है। कॉलेज परिसर में लगातार देश की प्रतिष्ठित कंपनियां पहुंच रही हैं और छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज…
- संयुक्त व्यापार मंडल ने चौ. भूपेन्द्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बांटे 21 किलो लड्डूलव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी और प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता के नेतृत्व में शाम 4 बजे बर्तन बाजार अमरोहा गेट पर भारतीय जनता पार्टी की…
- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर 5 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने माना इलाज में चिकित्सकीय उपेक्षाहृदय रोग के इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला लव इंडिया, संभल। दिल्ली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत और देवकी देवी फाउंडेशन को जिला उपभोक्ता आयोग संभल ने बड़ी राहत न देते…








































































