नवरात्र से पहले डबल इंजन सरकार के 9 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

मुरादाबाद में पत्रकार वार्ता कर कहा—सुरक्षा, सुशासन और विकास में यूपी बना मॉडल राज्य

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। नवरात्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने डबल इंजन सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मुरादाबाद में अपनी उपलब्धियां गिनाईं। शहर के पंचायत भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को “संकल्प से सिद्धि” का परिणाम बताया।

🗣️ सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं : एमएलसी जयपाल सिंह

एमएलसी जयपाल सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश मेंकानून व्यवस्था मजबूत हुईनिवेश के नए अवसर पैदा हुएगांव से लेकर शहर तक विकास की रफ्तार बढ़ी। उन्होंने कहा, “प्रदेश में अब भय और भ्रष्टाचार की जगह विकास और विश्वास का माहौल बना है। सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं।”

🗣️ सरकार की नीतियों का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा: कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह

विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार के चलतेगरीबों को मुफ्त राशनकिसानों को सम्मान निधियुवाओं को रोजगार के अवसरमिले हैं।उन्होंने कहा “आज यूपी देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहा है। सरकार की नीतियों का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है।”

🗣️ पिछड़े राज्य की छवि से बाहर निकलकर निवेश का केंद्र बन चुका है यूपी: एमएलसी गोपाल अंजान

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा सरकार नेइंफ्रास्ट्रक्चरएक्सप्रेस-वेमेडिकल और शिक्षाके क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं।उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश अब पिछड़े राज्य की छवि से बाहर निकलकर निवेश का केंद्र बन चुका है।”

🗣️ यूपी देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा: महापौर विनोद अग्रवाल

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि “प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के कारण लोगों का भरोसा सरकार पर बढ़ा है। अपराध पर नियंत्रण बड़ी उपलब्धि है।”संजीव यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास किया है। आने वाले समय में यूपी देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगा।”

🎯 विकास के संकल्प को और मजबूत करेगा

दीपक अग्रवाल ने नवरात्र के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा और विकास के संकल्प को और मजबूत करेगा।”

इस दौरान एमएलसी जयपाल सिंह, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, मनोज चौधरी, दीपक गोयल, संजीव यादव समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!