मुरादाबाद में शिवसेना का सराहनीय पहल: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बांटे 200 मिट्टी के पानी पात्र

लव इंडिया, मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच जहां इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी पानी की भारी किल्लत हो रही है, वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) मुरादाबाद की विद्यार्थी सेना और युवा सेना की इकाइयों ने एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए मिट्टी के पानी के पात्र वितरित किए।

विद्यार्थी सेना और युवा सेना की पहल

शिव सैनिकों द्वारा लाइनपार, पीतल नगरी, बुद्धि विहार, पंडित नगला, हाथी वाला मंदिर, मंडी चौक और बुध बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर सेवा केंद्र स्थापित कर करीब 200 मिट्टी के पानी के पात्र लोगों को वितरित किए गए।

इकाइयों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए सेवा केंद्र, लोगों ने की प्रशंसा

इन पात्रों को लेने वाले लोगों ने इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की और इसे गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया

शिवसेना जिला प्रमुख ने बताया कि “शिव-सेवक अभियान” के तहत पूरे जिले में इसी प्रकार के जनसेवा कार्य लगातार किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जा सके।


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग


इस दौरान, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, राहुल, मयंक, रोहित, विक्की कश्यप, अंकित प्रजापति सहित विद्यार्थी सेना और युवा सेना के शिव सैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!