Horoscope: 29 सितम्बर को त्रिदेव करेंगे इन जातकों को रक्षा और भर सकते हैं झोली…

मेष राशि :- निजी जीवन में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा।हालांकि आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता पड़ेगी।कार्य क्षमता से अधिक काम तनाव पैदा कर सकता है।

वृषभ राशि :- दूसरों के निजी जीवन में हस्तक्षेप करने से बचें,व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।मेहनत के अनुरूप लाभ न मिलने से मन खिन्न रहेगा,व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे।

मिथुन राशि :- दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद समाप्त होंगे।संतान के किए कार्यों से दुखी होंगे।जमीन जायदाद के मामलों में जल्दबाजी न करें,समझदारी और चतुराई से निर्णय लेने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- अपनों से बड़ों का आदर करें।पारिवारिक विवाद के कारण कई आवश्यक कार्य लंबित होंगे।प्रेम प्रसंग में चल रही दुविधा दूर होगी,पेट से संबंधित रोग से ग्रसित होंगे।

सिंह राशि :- अपने और पराये का शनिवार को आभास होगा।आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे,पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त और व्यस्तता पूर्ण रहेगा।दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि :- कार्य की अधिकता से निजी जीवन प्रभावित होगा,दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार प्रारंभ करने वाले हैं।चीजों को समझ कर कार्य करें,आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशि :- किसी व्यक्ति विशेष का इंतजार रहेगा।मन में चल रही दुविधा दूर होगी,प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा।करियर में आ रही बाधा दूर होगी,भवन भूमि से संबंधित लाभ होगा।

वृश्चिक राशि :- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें,समय रहते संभलने की आवश्यकता है।दांत से संबंधित पीड़ा संभव है,विवाह योग्य जातकों के लिए समय लाभकारी है।सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे।

धनु राशि :- परिवार में चल रहे संपत्ति से संबंधित विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।कोर्ट कचहरी में धन खर्च होगा,संत दर्शन संभव है।क्रोध की अधिकता के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा।संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर राशि :- धार्मिक आयोजनों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा,माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।भाइयों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे।जमीन जायदाद से जुड़े कार्य सफल होंगे।

कुंभ राशि :- वाणी में मधुरता लाने की आवश्यकता है।संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा,भवन भूमि से जुड़े मामलों में सजग रहने की आवश्यकता है।जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें,मशीनरी के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।

मीन राशि :- दिनचर्या में बदलाव होगा,मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।मकान दुकान की साज सज्जा पर धन खर्च होगा,क्रोध की अधिकता रहेगी।जीवनसाथी से चल रहे मतभेद किसी बुद्धिजीवी की सहायता से समाप्त होंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
Astro Aatray Hardwar 📞 9837081951

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!