UPP SI Recruitment Exam में सवाल नंबर 20 बना विवाद की वजह, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद।यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा की पहली पारी के पेपर में एक प्रश्न को लेकर अभ्यर्थियों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। हिंदी भाषा से जुड़े प्रश्न संख्या 20 को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई अभ्यर्थियों का दावा है कि प्रश्न के विकल्प और सही उत्तर को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे उन्हें परेशानी हुई।

कौन सा था विवादित प्रश्न


परीक्षा में पूछा गया प्रश्न था:
“अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए।
इसके विकल्प थे
(A) निठल्ला
(B) सदाचारी
(C) पंडित
(D) अवसरवादी
अभ्यर्थियों का कहना है कि इस प्रश्न को लेकर कुछ लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी रही, हालांकि कई छात्रों ने अवसरवादी को सही उत्तर बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न


परीक्षा खत्म होने के बाद इस प्रश्न की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर अभ्यर्थियों ने इस सवाल पर चर्चा शुरू कर दी।
एक फेसबुक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा:
“सवाल नंबर 20 को रटने वाला फनकार इनाम का मुस्तहिक है।”
इस पोस्ट के साथ प्रश्नपत्र की फोटो भी साझा की गई।

अभ्यर्थियों का क्या कहना है:-


कई अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर में कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनमें विकल्पों को लेकर भ्रम हो सकता था।
कुछ छात्रों ने बताया कि भाषा से जुड़े प्रश्नों में शब्दार्थ और मुहावरों पर आधारित सवाल अपेक्षाकृत कठिन लगे।

विशेषज्ञों की राय


शिक्षकों के अनुसार इस प्रश्न का सही उत्तर ‘अवसरवादी’ ही है, क्योंकि इसका अर्थ होता है परिस्थितियों के अनुसार अपना व्यवहार बदलने वाला व्यक्ति।

दो दिन में 65 हजार अभ्यर्थियों देंगे परीक्षा


यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जा रही है।
मुरादाबाद जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
चार पालियों में परीक्षा।
65,120 अभ्यर्थी शामिल।
परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

पुलिस और प्रशासन की नजर


परीक्षा के दौरान
एसटीएफ
स्थानीय पुलिस
फ्लाइंग स्क्वॉड
सभी टीमें सक्रिय रहीं और साल्वर गैंग पर भी नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!