UP Police SI Exam: संविधान, आईटी एक्ट और करंट अफेयर्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा की पहली पारी शुक्रवार को मुरादाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मिश्रित रहा, लेकिन कुछ सवाल ऐसे थे जिन्होंने उन्हें खासा उलझा दिया। विशेष रूप से संविधान, करंट अफेयर्स, आईटी एक्ट और विज्ञान से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

संविधान और कानून से जुड़े सवालों ने बढ़ाई मुश्किल

परीक्षा में भारतीय संविधान और न्यायिक मामलों से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। इनमें संवैधानिक उपचार के अधिकार को ‘संविधान की आत्मा’ किसने कहा जैसे प्रश्न शामिल थे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों और कानून से जुड़े प्रश्नों ने भी कई अभ्यर्थियों को असमंजस में डाल दिया।

आईटी एक्ट और डिजिटल इंडिया से जुड़े प्रश्न


पेपर में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A से संबंधित प्रश्न भी पूछा गया। इसके अलावा डिजिटल इंडिया अभियान कब शुरू हुआ जैसे करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल भी शामिल थे, जिनके जवाब को लेकर कई अभ्यर्थी भ्रमित नजर आए।

विज्ञान और भूगोल के सवाल भी आए सामने

परीक्षा में विज्ञान और भूगोल से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। जैसे—C4 पौधे का उदाहरण कौन-सा हैमास्ट कोशिकाओं से निकलने वाला कौन-सा रसायन एलर्जी के लक्षण पैदा करता हैलैंड ऑफ द लॉन्ग व्हाइट क्लाउड किस देश को कहा जाता हैइन सवालों ने भी कई अभ्यर्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

करंट अफेयर्स के सवाल भी रहे चर्चा में


परीक्षा में करंट अफेयर्स से जुड़े कुछ नए सवाल भी पूछे गए। जैसे— भारत में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली (FCSS) किसने शुरू की। 2025 के नोबेल पुरस्कार से जुड़ा वैज्ञानिक प्रश्न…इन सवालों को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच चर्चा होती रही।

कुल मिलाकर पेपर रहा संतुलित

हालांकि कई अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर का स्तर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन कुछ प्रश्नों ने उन्हें समय लेने पर मजबूर कर दिया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया।

error: Content is protected !!