टीएमयू में स्टुडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण की ली सामूहिक शपथ

लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के इंजीनियरिंग संकाय की ओर से विश्व पृथ्वी सप्ताह में भारत पर्यावरण कार्यक्रम के तहत फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यह शपथ कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरके जैन ने दिलाई।

शपथ में वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता बनाए रखना, रिड्यूस- रियूज- रिसाइकिल के सिद्धांतों का पालन, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, एकल-उपयोग प्लास्टिक से परहेज और पर्यावरण जागरूकता का प्रसार जैसे महत्वपूर्ण संकल्प शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरित, स्वच्छ एवम् सतत भविष्य के निर्माण में सामूहिक प्रयासों के महत्व को पुनः स्थापित करना और दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

शपथ कार्यक्रम में फैकल्टीज़- राहुल विश्नोई, उमेश कुमार, डॉ. आशीष सिमल्टी, गौरव जायसवाल, अंकित वार्ष्णेय, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. इंदु त्रिपाठी, डॉ. संकल्प गोयल, सचिन वर्मा, एमडी पांडेय, आयुष, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!