मुरादाबाद: जीएल आर्यन क्लब में बैसाखी सेलिब्रेशन व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

पास्ट प्रेसिडेंट्स को किया गया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में जीएल आर्यन क्लब द्वारा बैसाखी पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट्स का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में संस्थापक सुदेश आर्य एवं अध्यक्ष सिमरन कौर के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष सोनाक्षी आर्य, नीता भटनागर एवं रति रस्तोगी को पटका व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत ओम की प्रणव ध्वनि, गायत्री मंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बैसाखी पर्व की थीम पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे सदस्यों ने पंजाबी गीतों पर नृत्य एवं प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।


इस आयोजन में सचिव रेखा सिंह एवं कोषाध्यक्ष निष्ठा सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सीमा रस्तोगी, संध्या अग्रवाल, स्वीटी भावना जैन, संध्या सेठ, सारिका अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!