Moradabad में BJP का भव्य Holi Milan समारोह, भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का संदेश

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के तत्वावधान में रंगों के पर्व होली का भव्य आयोजन बुद्धि विहार स्थित महानगर कार्यालय में किया गया। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में आयोजित इस होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।


मुख्य अतिथि के स्वागत में उमड़ा उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में महानगर एवं जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सभी ने गुलाल लगाकर स्वागत किया भूपेंद्र सिंह का


शाम लगभग 4 बजे चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा एवं नगर विधायक रितेश गुप्ता के कार्यालय पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।


“संगठन सर्वोपरि” का दिया संदेश


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी शक्ति है।

अभी से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि संगठन का आदेश सभी के लिए सर्वमान्य होता है और सभी को मिलकर आगे कार्य करना चाहिए। उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।


रंग-गुलाल और गुजिया से सजी होली


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक मिठाई गुजिया बांटी गई और ढोल की थाप पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बनाया गया। पूरा कार्यालय रंगों से सराबोर नजर आया।

एकता और संगठन शक्ति का प्रदर्शन

होली मिलन समारोह केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन भी बना। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक चर्चा की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, नवीन चौधरी, चकित चौधरी, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल, दिनेश सिसोदिया, नवदीप टंडन, विशाल त्यागी, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, शम्मी भटनागर, अजय वर्मा, सर्वेश पटेल, सुनीता शर्मा रहे।

इसके अतिरिक्त, शशी किरण, धर्मेश सैनी, अभिषेक चौबे, हेमा खत्री, पूर्णिमा खन्ना, शीतल राजपूत, बबली यादव, कपिन गुप्ता, विपिन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, विशाल रस्तौगी, मिथुन शर्मा, राजीव शर्मा, अमित सिंह, विशाल सिंह गोलू, कपिल देव, सिद्धार्थ शर्मा, सौरभ सक्सैना, अश्वनी शर्मा, हरिओम सैनी, सुमित कुमार, राजीव गोस्वामी, प्रशांत कुमार, विक्की कुमार, महावीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महानगर, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और पार्षदगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!