राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.13 लाख मामलों का निस्तारण, अदालतों से घटा मुकदमों का बोझ

वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत में रिकॉर्ड निपटारा, करोड़ों रुपये के मुआवजे और बैंक ऋण मामलों का समाधान

उमेश लव,लव इंडिया, मुरादाबाद।जनपद न्यायालय मुरादाबाद में शनिवार को वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

इस लोक अदालत में न्यायालय, प्रशासन और बैंक से जुड़े कुल 2 लाख 13 हजार 557 मामलों का निपटारा किया गया, जिससे अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम हुआ और वादकारियों को त्वरित न्याय मिला।

जनपद न्यायाधीश ने किया लोक अदालत का शुभारम्भ
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश सै. माऊज़ बिन आसिम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।


लोक अदालत में मामलों का त्वरित निपटारा

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रभावी मंच है। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है।लोक अदालत में निस्तारित मामलों के निर्णय अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ अपील का प्रावधान नहीं होता।

वादकारियों की लगी लंबी कतारें

शनिवार सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में वादकारियों की लंबी कतारें देखी गईं।विशेष रूप सेबैंक ऋण विवादयातायात चालानबिजली बिल बकायाजैसे मामलों के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

लाखों मामलों का हुआ निस्तारणराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,13,557 मामलों का निपटारा किया गया।इनमें शामिल हैंन्यायालय द्वारा: 23,250 मामलेप्रशासन द्वारा: 1,89,014 मामलेबैंक द्वारा: 1,293 मामले

करोड़ों रुपये का मुआवजा और वसूली


प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में कई महत्वपूर्ण मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रमुख निस्तारण
📃22,163 शमन योग्य वादों का निस्तारण
📜5,58,970 रुपये अर्थदंड लगाया गया
📜मोटर वाहन दुर्घटना के 56 मामलों में 5.83 करोड़ रुपये मुआवजा


📄1293 बैंक ऋण मामलों में 2.99 करोड़ रुपये की वसूली
📃62 वैवाहिक और भरण-पोषण मामलों का निपटारा
📄1 उत्तराधिकार मामला, 15.47 लाख रुपये का प्रमाणपत्र जारी

न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी और बार पदाधिकारी उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनित चन्द्रा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी संजय कुमार, लारा जैगम उद्दीन, नोडल अधिकारी मौ. फिरोज और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी सहित कई न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!