NSO ने किया शहर के कई डॉक्टरों का सम्मान, सेवा कार्यों की सराहना

लव इंडिया, मुरादाबाद। नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (NSO) की ओर से शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगठन के प्रधान कार्यालय गुजराती स्ट्रीट स्थित व्हाइट हाउस में संपन्न हुआ, जहां महानगर के कई नामचीन डॉक्टरों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर डॉ. मौ. रियाज़, डॉ. असमत अली, डॉ. मौ. फैज़ान, डॉ. आमिर पाशा और डॉ. सक्षम श्रीवास्तव को संगठन के संरक्षक हकीम सय्यद मासूम अली आजाद (इमाम शहर) द्वारा अपने मुबारक हाथों से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि सम्मानित डॉक्टर अपने पेशे के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और लोगों की सेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। एनएसओ उनकी सेवाओं की सराहना करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

इस मौके पर हाजी मुनव्वर हुसैन, मौ. रिज़वान, तंवीर हुसैन, आरिफ इकबाल, सय्यद जैन अली, नोमान मिर्जा, जुनैद इकबाल, फिरोज खान और मिर्जा हारून बेग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!