हरिहर मंदिर मुक्ति को लेकर शिवसेना ने मंदिरों में की महाआरती, जलाभिषेक का संकल्प दोहराया


लव इंडिया,मुरादाबाद। हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर शिवसेना की ओर से मंगलवार 11 अगस्त 2026 को मुरादाबाद महानगर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। शिवसेना का उद्देश्य आंदोलन से आम जनमानस को जोड़ना और हरिहर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना बताया गया।


शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में युवा शिवसेना, विद्यार्थी सेना और भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने महानगर के साथ ही विभिन्न तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में महाआरती की। आयोजकों के अनुसार झारखंडी मंदिर, हाथी वाला मंदिर, अखाड़ा दाऊजी शिवाला, दुर्गा मंदिर, माता वाला मंदिर, शनि मंदिर, कात्यायनी मंदिर, मालवीय नगर शिव मंदिर, बालाजी मंदिर और मनोकामना मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इसके अलावा बिलारी और ठाकुरद्वारा सहित जिले की अन्य तहसीलों में भी शिवसैनिकों ने मंदिरों में आरती की।शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर लगातार जनसंपर्क कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना सावन में हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है।


उन्होंने बताया कि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन से जोड़ने के लिए आम जनमानस से हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन के समर्थन में फार्म भरवाने की योजना भी बनाई जा रही है और इस संबंध में सांसदों से भी सहयोग एवं आशीर्वाद लेने की बात कही।


कार्यक्रमों में वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, जीतू प्रजापति, मयंक सैनी, तेजपाल सैनी, जितेंद्र, राजीव राठौर, प्रमोद तिलक, राज शर्मा, शिबू सैनी, मधुबाला, धर्मेंद्र जाटव, पंकज पाल, बादाम सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, अशोक सैनी और भोला भाई सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं शिवसैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!