युवा शिवसेना ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति नारों से गूंजा माहौल

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद में युवा शिवसेना एवं विद्यार्थी सेना द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर मौन व्रत रखा और देशभक्ति नारों के साथ उन्हें नमन किया।

मुरादाबाद में युवा शिवसेना एवं विद्यार्थी सेना द्वारा सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और शहीदों के बलिदान को याद किया।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने कुछ समय का मौन व्रत रखकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों को नमन किया।


इस अवसर पर “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिब्बू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश कुमार, मयंक सैनी, राहुल कुमार, कैलाश सिंह, अंकित कुमार, सनोज कुमार, कार्तिक कश्यप और रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!