शिव सैनिकों के घरों के बाहर पुलिस की निगरानी, फिर भी संभल जाने के लिए संकल्पबद्ध

लव इंडिया, मुरादाबाद। आज संभल में महा आरती के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही पुलिस ने शिव सेना के पदाधिकारियों के घरों के बाहर डेरा जमा रखा है। फिर भी शिवसैनिक संभल जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

महानगर में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के घर के बाहर, बिलारी में राजीव सक्सैना और ठाकुर द्वारा में शिवसेना पदाधिकारियों के घरों के बाहर पुलिस बैठी है।

दावि किया की पुलिस के भारी दबाव के बावजूद भी शिवसेना के प्रदेश स्तरीय नेता मुरादाबाद के लिए निकल गए हैं और शिव सैनिक संभल जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्रे अरोड़ा ने बताया कि आज शाम को लगभग 500 शिव सैनिक बुध बाजार से संभल के लिए निकलेंगे और शहर के सभी मंदिरों में शिवसेना की क्षेत्रीय इकाइयां महा आरती का आयोजन भी करेंगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!