डॉ. राम मनोहर लोहिया द्वारा किए कार्य जनता को हमेशा याद आते रहेंगे

लव इंडिया, सम्भल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया जी का 116 वे जन्मदिन के मौके पर गोष्ठी का आयोजन कर व उनके चित्र पर मालार्पण किया गया।

इस अवसर पर लोहिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ सम्भल सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खाँ ने कहाँ डॉ राममनोहर लोहिया ने हमेशा किसान मजदूर ग़रीब नोजवान दलित पिछड़ो अल्पसंख्यकों एवं सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कभी भी गरीब किसान मज़दूर की आवाज़ को दबने नही दिया। उनकी लड़ाई हमेश लड़ते रहते थे। लोहिया जी ने कहा था अगर सड़के वीरान हो जायेगी, तो सांसद आवारा हो जायेगी वही आज देश मे हो रहा है।

कहा कि हम समाजवादी लोग भी हमेशा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के आदेशों पर चलकर गरीबों मजदूरों किसानों नोजवानो एवं सभी वर्गों की सेवा कर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी पीडीए की सरकार भी बनाएंगे। इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया की सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से करे समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे पीडीए चर्चा कार्यक्रम के ज़रिये गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य करेंगे अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।


इस अवसर पर आरिफ खाँ राम रहीस यादव वीरेश यादव राजेश यादव गौरव यादव जाहिद खां इमरान खाँ शान क़ुरैशी फैज़ान शाही अब्बास खाँ प्रेम यादव सुभाष मोनिस सालिम बाबू खाँ ग़ुलाम मुस्तुफा जबर सिंह यादव आदि रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!