संभल में भगवान गोरखनाथ की अमर गाथा का आयोजन, राजेश सिंघल ने लिया आशीर्वाद



संभल। बहजोई-संभल रोड स्थित पक्के बाग, सराय तरीन के श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान गोरखनाथ की अमर गाथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गोरखनाथ की अमर गाथा का श्रवण किया।


कार्यक्रम में संभल के भाजपा नेता राजेश सिंघल ने भगवान गोरखनाथ के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भगवान गोरखनाथ की परंपरा, हिंदू समाज और धार्मिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।


आयोजकों के अनुसार, आलम सराय स्थित गोरखनाथ मंदिर के पंडित श्री राधे श्याम माली तथा सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा द्वारा समय-समय पर भंडारा, भागवत कथा, अमर गाथा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


कार्यक्रम के दौरान राजेश सिंघल का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही महंत जुगल किशोर मिश्रा और पंडित श्री राधे श्याम माली का भी स्वागत किया गया।


अमर गाथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गोरखनाथ के जयकारे लगाए। ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।


error: Content is protected !!