कुंदरकी में शिया समुदाय ने जुमा अलविदा पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की

🌃कुंदरकी में शिया समुदाय ने जुमा अलविदा पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा कर शोक व्यक्त किया 🌃मौलाना अफ़ाक आलम जैदी की इमामत में नमाज, मुल्क की तरक्की और विश्व शांति के लिए खास दुआ 🌃नमाज के दौरान ईरान से जुड़ी घटनाओं पर गम और वैश्विक हालात पर चिंता जताई गई 🌃वक्ताओं ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए शांति की अपील की 🌃भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी, नमाज के साथ एकता और इंसानियत का संदेश दिया गया

लव इंडिया, कुंदरकी (मुरादाबाद)। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई की शहादत व ईरान के अन्य शहीदों के गम में शिया समुदाय ने काली पट्टी बाघ कर जुमा अलविदा की नमाज अदा की। साथ ही, मौलाना अफ़ाक आलम जैदी ने कौम व मुल्क की तरक्की के लिए तथा विश्व में अमन शांति के लिए दुआ हुई।

🧑‍🧑‍🧒‍🧒खामनेई की शहादत का गम मना रहे हैं शिया मुस्लिम

उल्लेखनीय यह है कि दस रमजान को अमेरिका और इजराईल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई व ईरान के 175 छात्राओ की शहादत हो गई थी और अमेरिका- इजराईल से ईरान का युद्द जारी है। जिसमें शिया समुदाय के बेगुनाहों की जानें जा रही हैं।

🧑‍🧑‍🧒‍🧒शिया समुदाये के लोग लगातार विरोध कर रहे

इस युद्ध को लेकर अमेरिका और इजराईल के खिलाफ शिया समुदाये के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं तथा आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई की शहादत का गम मना रहे हैं।

🤲 अमेरिका और इजराईल का विरोघ किया

इसी के तहत शुक्रवार को कुंदरकी में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांघ कर जुमा अलविदा की नमाज अदा की और अमेरिका और इजराईल का विरोघ किया।

🌃ईरान के आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई व अन्य शहीदों की मगफिरत की दुआ कराई

इस मौके पर शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अफ़ाक आलम जैदी ने नमाज अदा कराई तथा मुल्क और कौम की तरक्की व विश्व में अमन शांति के लिए दुआ कराई। साथ ही, ईरान के आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई व अन्य शहीदों की मगफिरत की दुआ कराई।

⚠️अमेरिका व इजाराइल अमन शांति के दुश्मन

इस मौके ओर मौलाना अफ़ाक आलम जैदी ने कहा कि अमेरिका व इजाराइल अमन शांति के दुश्मन हैं और वह ईरान पर हमला करके बेगुनाह लोगों की हत्या कर रहा है । उन्होंने कहा कि विश्व के लिए अमन शांति जरूरी है तथा भारत सरकार से अपील की कि विश्व में अमन शांति क़ायम कराने के लिए विश्व गुरु की भूमिका निभाए।

🗣️ ईजराइल व अमेरिका का सभी देशों को बहिष्कार करना चाहिए

आजादारी कमेटी के अध्यक्ष मेहंदी नकवी ने कहा कि अमेरिका और इजराइल दुनियां में शांति व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए सभी देशों को ईजराइल व अमेरिका का बहिष्कार करना चाहिए। ईरान पर अमेरिका और इजराईल ने हमला कर इंसानियत का कत्ल किया है। आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई को इंसानियत पंसद लोग कभी भुला नहीं पाएंग ।

🗣️यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर सभासद अख्तर रजा, पूर्व सभासद सिकंदर रजा, पूर्व सभासद कंबर अब्बास नकवी, अजहर अब्बास नकवी काशिफ़ अब्बास काजमी, मौलाना नय्यर रजा नकवी आदि ने विचार व्यक्त किए तथा भारी सख्या में लोग मौजूद रहे


error: Content is protected !!