भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन: राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला दहन किया

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद में इंपीरियल तिराहा उस समय राजनीतिक विरोध का केंद्र बन गया, जब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्षी नेताओं पर महिलाओं के सम्मान और आरक्षण के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।


महिला आरक्षण और सम्मान को लेकर विरोध

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए। कहा कि “नारी सम्मान की झूठी कहानी”, “महिला विरोधी कांग्रेस हाय-हाय” और “महिला आरक्षण पर देर क्यों…।” महिलाओं का आरोप था कि विपक्ष महिला आरक्षण के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पुतला दहन कर जताया आक्रोश

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले जलाए और जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के जरिए संदेश दिया कि महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।


कौन-कौन रही मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं।

=======///===============///=========

error: Content is protected !!