हयातनगर/संभल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को हयातनगर क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगठन ही सेवा, संगठन ही शक्ति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

हयातनगर अंतर्गत शक्ति केंद्र मनोकामना, लाडम सराय-1 एवं लाडम सराय-2 पर आयोजित बैठकों में मंडल प्रभारी के रूप में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। जिला उपाध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक एवम नामित सभासद उत्तर प्रदेश सरकार सैय्यद शान अली, सुमित श्याम, खुर्शीदा बेगम सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
