लव इंडिया मुरादाबाद। जिला समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक दिनांक 25 मई सोमवार कों सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गईं बैठक जिलाध्यक्ष तुषार रस्तोगी के सानिध्य में संपन्न हुई।
मुख्य अतिथियों के रूप मे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव, महासचिव फुरकान अली जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष तुषार रस्तोगी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा समाजवादी व्यापार सभा की बैठकों में मुख्य रूप से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करने और व्यापारियों की समस्याओं को उठाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यकारिणी का विस्तार पर जोर दिया गया और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक मे व्यापारियों का उत्पीड़न भाजपा सरकार की नीतियों विशेषकर जटिल जीएसटी व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और ऑनलाइन कंपनियों के प्रभाव से चौपट होते करोबार पर चिंता जताई।उन्होंने कहा हमारा मुख्य फोकस बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों को जोड़ने, मतदाता सूची पुनरीक्षण, और राज्य में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेने पर है। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने व्यापारियों के हित में समाजवादी पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, व्यापारियों को एकजुट करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान, जिलाध्यक्ष जयवीर सिँह यादव समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष तुषार रस्तोगी ,अतहर हुसैन अंसारी,फुरकान अली, धर्मेन्द्र यादव, विजय वर्मा, खलील अहमद, शैलेन्द्र यादव, मो असलम क़ादरी,मासूम रज़ा, इस्लाम कुरैशी, राजेश कुमार,सरताज आलम अंसारी कामिल मंसूरी, मोहन सिँह,जितेंद्र प्रजापति आदि प्रमुख थे।