ईद-उल-अज़हा की पूर्व संध्या पर बैग बड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत पाकबड़ा पूरी

लव इंडिया पाकबड़ा, मुरादाबाद: ईद-उल-अज़हा के त्योहार को देखते हुए नगर पंचायत पाकबड़ा द्वारा साफ-सफाई की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। त्योहार के दौरान नगर में स्वच्छता बनी रहे और किसी प्रकार की गंदगी न फैले, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इस समय नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद याकूब हज के मुकद्दस सफर पर सऊदी अरब में मौजूद हैं। उन्होंने वहीं से नगरवासियों के नाम एक अपील जारी की है।

अध्यक्ष मोहम्मद याकूब ने अपने संदेश में कहा कि, “ईद-उल-अज़हा कुर्बानी और त्याग का पर्व है। मेरी नगर के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेष/वेस्टेज को इधर-उधर सड़कों, नालियों या खुले में बिल्कुल न फेंकें।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत की ओर से वेस्टेज उठाने के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। सभी नागरिक कुर्बानी का वेस्टेज केवल नगर पंचायत की गाड़ी में ही डालें। इससे नगर में बदबू, बीमारी और गंदगी नहीं फैलेगी।

अध्यक्ष ने सभी सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे ईद के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्य मार्गों, मस्जिदों, ईदगाहों और कुर्बानी स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। कूड़ा उठान का कार्य समय से हो, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छ पाकबड़ा, स्वस्थ पाकबड़ा के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी का साथ जरूरी है। किसी भी समस्या के लिए नगर पंचायत के सफाई नायकों के नंबर 077483484, 8077441139, 9870660346, 8171866212, 9917790078 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!