याद किया तो भर आए आंसू… वीना अग्रवाल की पुण्यतिथि पर भावुक हुआ परिवार और शहर


उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। “परिवार जिनका मंदिर था, स्नेह जिनकी शक्ति थी…” कुछ ऐसे ही भावुक शब्दों के साथ स्वर्गीय वीना अग्रवाल को उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सोमवार को कंपनी बाग स्थित स्व. श्रीमती वीना अग्रवाल पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिवार, रिश्तेदारों, नगर निगम स्टाफ, पार्षदों और शहर के गणमान्य लोगों की आंखें नम हो गईं।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि वीना अग्रवाल केवल एक नाम नहीं थीं, बल्कि परिवार की ताकत, संस्कारों की मिसाल और समाज सेवा की प्रेरणा थीं। उनके व्यक्तित्व की सादगी, सेवा भावना और अपनापन आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। कहा कि वीना अग्रवाल की प्रेरणा से ही मुरादाबाद स्मार्ट सिटी हो रहा है।


पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों ने उनकी यादों को साझा करते हुए कहा कि वीना अग्रवाल ने हमेशा परिवार को जोड़कर रखने, संघर्ष में धैर्य रखने और समाज के प्रति संवेदनशील रहने की सीख दी।


महापौर विनोद अग्रवाल ने अपनी पत्नी स्वर्गीय वीना अग्रवाल को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन परिवार और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि आज भी उनके आदर्श परिवार और समाज को प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में ओम संस परिवार के सदस्य, नगर निगम स्टाफ, पार्षदगण, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

श्रद्धांजलि सभा में ओम संस परिवार, नगर निगम स्टाफ, पार्षदगण और शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। इनमें अंकुर अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल (पुत्र-वधू), मेघना और अनुज अग्रवाल (पुत्र-बहू), खुशबू और हिमांशु गुप्ता (पुत्री-दामाद), गौरांग, मनन, अयान, रियांश और विराज (पौत्र-पौत्रियां) शामिल रहे।

इसके अलावा डॉ विशेष कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, धवल दीक्षित, पार्षद कमल गुलाटी, पूर्व पार्षद राहुल शर्मा, रामजी, सुनीता शर्मा, विनोद पुष्पक, सुधांशु कौशिक, रजनीश अग्रवाल, विपुल, विकास, ईशान और कुलीन अग्रवाल, डॉ. मनोज रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!