शाहजहांपुर कैंट की कर्तव्य अकादमी में स्टुडेंट्स को अग्निवीर, पुलिस कांस्टेबल, एसआई, बीएसएफ, सीआरपीएफ, होमगार्ड, कोस्ट गार्ड, एनडीए, सीडीएसई, एएफकैट, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का फ्री सघन प्रशिक्षण
लव इंडिया शाहजहांपुर। कर्तव्य अकादमी, शाहजहांपुर कैंट ने सफलता की बड़ी छलांग लगाई है। 1 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हुई अकादमी के प्रथम अग्निवीर बैच का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। अकादमी के एक दर्जन स्टुडेंट्स ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर भारतीय सेना की वर्दी पहनने का गौरव हासिल किया है।
अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता की अलख जगाती है कर्तव्य अकेडमी
इस बड़ी उपलब्धि से गदगद कर्तव्य अकादमी की निदेशक श्रीमती काजल कौशिक ने बताया, अकादमी के प्रथम अग्निीवीर बैच में शाहजहांपुर के अनुभव सिंह ठाकुर, विकास यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, हरदोई के मुज्जमिल, निगोही से केशव द्विवेदी, सिंधौली से शोभित आदि ने सफलता प्राप्त की है।
शाहजहांपुर कैंट की कर्तव्य अकादमी ने सफलता की लगाई बड़ी छलांग
निदेशक श्रीमती कौशिक ने इन चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल स्टुडेंट्स की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि कर्तव्य अकादमी की ओर से दिए जा रहे समर्पित और सघन प्रशिक्षण एवम् मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।
एक दर्जन स्टुडेंट्स कोे भारतीय सेना की वर्दी पहनने का गौरव हासिल
उल्लेखनीय है, 25वीं एनसीसी बटालियन के कर्नल श्री आनंद शर्मा अकादमी की निदेशक श्रीमती काजल कौशिक के पति हैं, वह अकादमी के प्रेरणास्रोत हैं। अकादमी में सलेक्टेड युवाओं का माल्यार्पण करके मुंह भी मीठा कराया गया।
अकादमी में यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश आदि सूबों के युवा
वर्तमान में कर्तव्य अकादमी शाहजहांपुर ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों के युवाओं के लिए भी तैयारी का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। अकादमी में इस समय महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों के साथ-साथ यूपी के शाहजहांपुर के अलावा मथुरा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई आदि जिलों के छात्र रहकर तैयारी कर रहे हैं। यह कर्तव्य अकादमी के बढ़ते विश्वास, अनुशासित वातावरण एवम् बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
हॉस्टर्ल्स को लिखित कोचिंग, फिजिकल ट्रेनिंग, लाइब्रेरी पूर्णतः निःशुल्क
अकादमी में स्टुडेंट्स को अग्निवीर, पुलिस कांस्टेबल, एसआई, बीएसएफ, सीआरपीएफ, होमगार्ड, कोस्ट गार्ड, एनडीए, सीडीएसई, एएफकैट, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षाओं की लिखित परीक्षा के संग-संग सघन शारीरिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।
अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए नए बैच का पहली जून 2026 से प्रारम्भ
उल्लेखनीय है, अकादमी के हॉस्टल में रहने वाले स्टुडेंट्स को लिखित कोचिंग, फिजिकल ट्रेनिंग, लाइब्रेरी आदि की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। कर्तव्य अकादमी में अग्निवीर लिखित परीक्षा हेतु नया बैच चंद दिनों बाद यानी 1 जून 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अकादमी प्रबंधन ने कहा कि कर्तव्य अकादमी का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित करना भी है।