हरथला अमन कमेटी ने अपर नगर आयुक्त से की मुलाकात, कहा- ईद-उल-अजहा पर विशेष व्यवस्थाएं कराएं

लव इंडिया, मुरादाबाद। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर हरथला अमन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थापक उपाध्यक्ष फैजान सलमानी के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने त्योहार के दौरान 28, 29 और 30 तारीख को क्षेत्र में तीन दिन तक विशेष सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

फैजान सलमानी ने कहा कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर तीन दिनों तक कुर्बानी का कार्य होता है। इस दौरान हरथला, नूरी मस्जिद क्षेत्र एवं हिमगिरी कॉलोनी स्थित नौ गजी जियारत के आस-पास विशेष साफ-सफाई की आवश्यकता रहती है।

कमेटी ने नगर निगम प्रशासन से अपील की कि त्योहार से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं, ताकि ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर संस्थापक उपाध्यक्ष फैजान सलमानी, नईम रजा, हाजी मुख्तयार, अकरम चौधरी, नूर हसन, मोहम्मद शमी, शमीम अहमद एडवोकेट, आसिम अहमद, मुरसलीन सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!