संभल दौरे पर उपमुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, किसानों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी


संजीव गुप्ता, लव इंडिया, संभल। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का संभल जनपद दौरा विकास योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संपन्न हुआ।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता वितरित की तथा अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत सचिवालय असमोली से हुई, जहां उपमुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया।

उन्होंने सचिवालय, पुस्तकालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और बच्चों से संवाद भी किया तथा बेहतर शिक्षा और सुविधाओं पर जोर दिया।


इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए।


कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर की चाबी वितरित की गई। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता एवं स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को भी सहायता दी गई।


उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


दौरे के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उ

न्होंने दवा वितरण, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में उपकरणों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।


उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश सिंघल जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

error: Content is protected !!