अति पिछड़े समाज के सम्मान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का बड़ा मंच

लव इंडिया, अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। 2026-2027 की राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर यह सक्रियता देखी जा रही है।


दरअसल, शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा ग्राम पंचायत मुंडा ईम्मा व ग्राम पंचायत दरियापुर में जनचौपाल करके 29 अप्रैल को अमरोहा में होने वाले अति पिछड़ा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों से संपर्क किया एवं अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की।


जन चौपाल में मंत्री प्रतिनिधि मुरादाबाद मंडल रवि चौधरी ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि अति पिछड़े समाज के सम्मान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का बड़ा मंच है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को अपने व्यक्तिगत मिशन के रूप में ले और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ जुट जाए।


उन्होंने जानकारी दी कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व मंत्री माननीय अरविन्द राजभर जी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन ताज गार्डन कैलसा बाईपास अमरोहा में किया जाएगा। जहाँ हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि सुभासपा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक के लोगों को पार्टी से जोड़ना। ओपी राजभर के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाना, पिछड़े और वंचित वर्गों के हकों के लिए आवाज उठाना है।


अमरोहा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने लोगों से कार्यक्रम में पहुँचने की अपील करते हुए कहा कि सुभासपा एक ऐसी पार्टी है। जहाँ गरीब, मजदूर, अति पिछड़ों और दलित की आवाज प्राथमिकता से उठाई जाती है।


इस दौरान पूर्व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश बलराज सिंह प्रजापति, जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर, कोषाध्यक्ष आदेश अमरोही पवन कुमार, मोहम्मद यूनुस सैफी प्रधान, मोहम्मद नाजिम, अफजाल अहमद, मोहित ठाकुर, विजेंदर सिंह, शाहरुख, दीपक कुमार अतीक अहमद जब्बार अहमद शखावत, शेर खान जसराम असेराम हाजी नाजिम ज़ाकिर मेंबर तसलीम छोटे,आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!