TMU के Earth Week में CoE का वृक्षारोपण

लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से विश्व पृथ्वी सप्ताह के तहत वृक्षारोपण हुआ।

इस अवसर पर चांदनी, कुचिया, केली, बक्सर, हवेलिया, कुच आदि प्रजातियों के करीब चार दर्जन पौधों रोपित किए गए ,ताकि परिसर और हरित और पर्यावरण अनुकूल बने।

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने स्टुडेंट्स को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आरके जैन ने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, एनएसएस टीम के सदस्यों और स्टुुडेंट्स ने पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!