सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता और लचीलापन बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की। सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में हुई बैठक में 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ पर कोई चर्चा नहीं हुई। दोनों पक्षों ने व्यापक वैश्विक अनिश्चितता के संदर्भ में यथासंभव अधिक से अधिक मुक्त व्यापार समझौतों की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीएसटी सुधारों पर बयान देते हुए कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर उचित स्थान दिलाने के लिए समय के साथ सुधार आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव के बिना हम देश को आज की वैश्विक स्थिति में उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। पीएम मोदी ने बताया कि इस बार 15 अगस्त को उन्होंने लाल किले से देशवासियों से वादा किया था कि दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों की दोहरी बौछार होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब जीएसटी और भी सरल हो गया है और 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा।
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के वादे को पूरा करते हुए आम आदमी, किसान और छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। अब जीएसटी की केवल दो दरें 5 फीसदी और 18 फीसदी होंगी। इस बदलाव से ब्रेड, पराठा, दूध, एसी और कार तक सस्ते हो जाएंगे। सबसे बड़ी राहत स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर लगी 18 फीसदी जीएसटी को पूरी तरह समाप्त करने से मिली है। नई दरें छोटी कार, तिपहिया और 350 सीसी से कम क्षमता वाली बाइक पर अब 28 फीसदी की जगह केवल 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। ट्रैक्टर और इसके टायर पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। 1500 सीसी इंजन या 4 मीटर से लंबी लग्जरी कारें, तंबाकू और सिगरेट जैसी वस्तुएं 40 फीसदी के नए स्लैब में रहेंगी। पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, जर्दा और अन्य तंबाकू उत्पाद पर नई दरें लागू होंगी। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले से होटलों में ठहरना सहित कई सेवाएँ भी सस्ती हो जाएंगी।
सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीमों ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से चोरी व गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 209 स्मार्ट व अन्य फोन बरामद किए जिनकी कुल कीमत 38,10,955 रुपए आंकी गई है। आज पुलिस लाइन नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम ममता कुरील की मौजूदगी में इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने अलीगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस पर एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश पर सर्विलांस व स्वाट टीम ने कार्रवाई की। बरामद मोबाइलों में 71 मल्टीमीडिया फोन सहित विभिन्न कंपनियों के 209 मोबाइल शामिल हैं। सभी मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए और उनके स्वामियों को सौंपे गए।
थाना गभाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के शालीमार निवासी शीटू पुत्र लालाराम अपने साथी टोनी के साथ बाइक से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे। पचपेड़ा मोड़ के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गभाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़। सरकार द्वारा किसानों का डिजिटल डाटा तैयार करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है। जिले में विभिन्न माध्यमों से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है। किसानों ने शिकायत की है कि डाटा फीड करने के बाद कुछ लोग पहचान पत्र देने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। जबकि ऑफलाइन मोड से किसी प्रकार का पहचान पत्र जारी नहीं किया जा सकता। शासन ने इस तरह की योजनाओं के नाम पर किसानों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पूर्व में अन्य जिलों में भी फार्मर रजिस्ट्री के दौरान पहचान पत्र जारी करने के मामले उजागर हो चुके हैं।
टप्पल थाना क्षेत्र के पखोदाना इलाके में यमुना खादर में आई बाढ़ के पानी में दो युवक नहाने के लिए कूद गए, लेकिन अचानक बहाव तेज होने से दोनों डूबने लगे। सूचना मिलते ही 15 वाहिनी पीएसी और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को तुरंत सुरक्षित निकाल लिया। दूसरा युवक बहाव में फंस गया, जिसे वोट के जरिए गोताखोरों और पीएसी टीम ने बचाया। इस रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीम की तत्परता और साहस साफ नजर आ रहा है। घटना में किसी तरह की चोट की सूचना नहीं है, और दोनों युवकों को सुरक्षित निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले पानी में न जाएँ।
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) स्वर्ण जयंती नगर, किशनपुर में एक नई मल्टी यूनिट बिल्डिंग का निर्माण करने जा रहा है। इस परियोजना के तहत चार मंजिला इमारत में कुल 16 आवासीय अपार्टमेंट बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में तीन बेडरूम होंगे। यह परियोजना 990 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी। एडीए का उद्देश्य शहर में नई-नई योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करना और खुद की आय बढ़ाना है। हाल ही में एडीए ने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के 172 आवासों को चिह्नित किया था और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। इस नई परियोजना का पंजीकरण जल्द ही शुरू किया जाएगा।
अलीगढ़। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है। जिससे टप्पल क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालात बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया और प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। महाराजगढ़, शेरपुर, घरबार, मालव, ऊटासनी और किशनगंज इन गांवों में हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी धान व अन्य खरीफ की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी हैं।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) छह और सात सितंबर को जिले में संपन्न होगी। परीक्षा 37 केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में आयोजित की जाएगी, जिसमें 74,304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा केंद्र शहर से ग्रामीण अंचल तक बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, 10-10 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 150.30 अंक की तेजी के साथ 80,718.01 अंक वहीं एनएसई निफ्टी 19.25 अंक ऊपर जाकर 24,715.05 अंक पर बंद हुआ।
अलीगढ़ में गुरुवार सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ऊंचाई से 1,000 रुपए लगभग टूटकर 1,06,400 दिन में कारोबार के समय सोना 1,06,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। दिन में निचले स्तर पर सोना गिरकर 1,05,800 रहा। वहीं चांदी दिन में कारोबार के समय 1,23,802 प्रति किलोग्राम रही। अपने निचले स्तर पर चांदी 1,23,721 रुपए प्रति किलोग्राम निचले स्तर पर चली गई।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में मॉनसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में भी बादल बरसे। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को 40 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के कारण खेती और जलस्तर पर असर पड़ सकता है। इसलिए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- ईद मिलादुन्नबी के आयोजन में भाजपा MLC को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर उठे सवाल, सपा सांसद रुचि वीरा का नाम नहीं
by umeshlove064@gmail.com
डॉ. एसटी हसन की कमेटी के आमंत्रण पत्र को लेकर मुरादाबाद में सियासी चर्चा तेज लव इंडिया मुरादाबाद। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र को लेकर मुरादाबाद की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। खुद्दामे गुलामाने ताजदारे मदीना कमेटी की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में…
- साइबर फ्रॉड मामले में विवादित धनराशि के अतिरिक्त पूरे खाते को बंद करना अवैद्य
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। फोन पर लेनदेन हो सके इसलिए जियो पेमेंट बैंक में ऑनलाइन खाता खोला तथा रुपए जमा किए लेकिन अचानक खाता बंद कर दिया गया। कारण पूछा तो बताया गया कि उसके खाते में 4 हजार रुपए फर्जी तरीके से ट्रांसफर हुए है खाते में। जमा शेष धनराशि निकलने की कोशिश तो बैंक…
- नए कप्तान की पहली बड़ी परीक्षा: सावन के आखिरी सोमवार से पहले विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभाली सुरक्षा की कमान
by umeshlove064@gmail.com
सम्भल। जिले के नए पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कार्यभार संभालने के बाद सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस की तैयारियों को जमीन पर परखना शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने सराय तरीन स्थित सिद्धपीठ पातालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा से सावन…
- आन्जनेय कुमार सिंह की विदाई: अब संगीता सिंह नई मंडलायुक्त, बड़ा सवाल: मुरादाबाद-रामपुर की सियासत में अब क्या बदलेगा..?
by umeshlove064@gmail.com
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। लंबे समय तक मुरादाबाद मंडल की प्रशासनिक कमान संभालने वाले आईएएस अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के कार्यकाल के बाद अब मंडल को नई मंडलायुक्त मिल गई हैं। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में अलीगढ़ की मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया…
- संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के 65 प्रतियोगियों को हिंदू जागृति मंच ने किया सम्मानित
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया संभल। हिंदू जागृति मंच के तत्वावधान में प्रेम शंकर वाटिका के वातानुकूलित हॉल में आयोजित संस्कृति सम्मान समारोह में संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के 65 विजेता छात्र-छात्राओं को तिरंगा पटका, शील्ड एवं सम्मान-पत्र देकर संस्कृति सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी, भाजपा नेता…
- Green Orchid Society प्रकरण में Builder-Management के साथ Administration पर भी सवाल
by umeshlove064@gmail.com
बच्ची के लिफ्ट में फंसने के बाद फिर सड़क पर उतरे निवासी, सवाल—पुरानी शिकायतों और कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं सुधरी व्यवस्था उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित ग्रीन ऑर्चिड सोसायटी में आठ वर्षीय बच्ची के लिफ्ट में करीब 10 मिनट तक फंसे रहने की घटना ने एक बार फिर सोसायटी की व्यवस्थाओं…
- सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
by umeshlove064@gmail.com
सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई भावभीनी विदाईस्थानांतरण पर पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मृति-चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं सम्भल। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के अन्य जनपद में स्थानांतरण के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन बहजोई में विदाई समारोह आयोजित किया…
- दुनिया के प्रसिद्ध Publisher Springer Nature ने TMU Dental के Prof. Sivan Satish की पब्लिश की किताब
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। डेंटल कॉलेज के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी के एचओडी प्रो. सिवन सतीश की एकेडमिक बुक- एडवांस इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक ट्रेंड्स इन ओरल एंड मेक्जिलोफेशिल रेडियोलॉजी विश्व के प्रख्यात पब्लिशर स्प्रिंगर नेचर ने…
- रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट की बैठक में सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान
by umeshlove064@gmail.com
डीजीएनडी रोटेरियन प्रितिश सिंह रहे मुख्य अतिथि, क्लब की गतिविधियों और सेवा कार्यों की सराहना लव इंडिया, मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट के वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शनिवार को टेम्पटेशन पार्टी हॉल में क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के डीजीएनडी रोटेरियन प्रितिश सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की…
- गरीब-असहाय लोगों की मदद के लिए युवा शिवसेना ने शुरू की एंबुलेंस सेवा
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। गरीब और असहाय लोगों की मदद के उद्देश्य से युवा शिवसेना की ओर से एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। स्टेशन रोड स्थित शिवसेना के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय नेता राजेश दुबे ने विधि-विधान से बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर तिलक कर तथा भगवा ध्वज लहराकर एंबुलेंस…
- नगर पंचायत पाकबड़ा कार्यालय स्टाफ ने किया कांवड़ियों के लिए भंडारा
by umeshlove064@gmail.com
पाकबड़ा (मुरादाबाद): सावन माह के पावन अवसर पर नगर पंचायत पाकबड़ा के कार्यालय स्टाफ द्वारा शनिवार को कांवड़ियों के लिए एक दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने आपसी सहयोग…
- मकान की दीवारों से पेंट उखड़ने व रंग फीका पड़ने पर उपभोक्ता आयोग ने एशियन पेंट्स और विक्रेताओं को ठहराया जिम्मेदार
by umeshlove064@gmail.com
संभल में मकान की दीवारों से पेंट उखड़ने और रंग फीका पड़ने पर उपभोक्ता आयोग का फैसला; पेंट की कीमत, लगाने का खर्च, ब्याज और क्षतिपूर्ति देने का आदेश संभल। मकान की दीवारों पर लगाए गए एशियन पेंट्स के खराब होने की शिकायत से जुड़े मामले में जिला उपभोक्ता आयोग, संभल ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया…
- TMU की ‘मेरी कांवड़, मेरा घाट’ कैंपेन से चहुं ओर साफ साफ दिखेंगे आस्था के रंग
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज का गंगा चैंपियंस क्लब गंगा संरक्षण की दिशा में सतत और ठोस कार्य में जुटा है। क्लब का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक भागीदारी नहीं, बल्कि व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से दीर्घकालिक गंगा संरक्षण है। गंगा चैंपियन क्लब ने कांवड़ यात्रा को गंगा स्वच्छता का…
- पुजारी/पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने तथा मासिक मानदेय की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने सौंपा ज्ञापन
by umeshlove064@gmail.com
वंश गोपाल तीर्थ के महंत स्वामी भगवत प्रिय जी महाराज के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के पुजारी-पुरोहित पहुंचे नई तहसील, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी संभल विकास चंद्र को लव इंडिया संभल। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार में पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड की स्थापना करने तथा महत्वपूर्ण मंदिरों के पुजारी-पुरोहितों…
- टीएमयू दीक्षारंभ में CCSIT के न्यू स्टुडेंट्स ने समझा शैक्षणिक परिवेश
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी के इंडक्शन प्रोग्राम-दीक्षारंभ-2026 में न्यू स्टुडेंट्स से यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक परिवेश, सुविधाएं, अवसर और मूल्यों को लेकर सार्थक संवाद हुआ। ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षारंभ में बीटेक-एआई/एमएल/डीएल, बीटेक-डेटा साइंस, बीटेक-साइबर सिक्योरिटी, बीटेक-आईबीएम, एमसीए, एमटेक-कंप्यूटर साइंस, बीसीए और एमएससी-एनिमेशन कोर्स के नव प्रवेशित…
- पाकबड़ा के चर्चित कारोबारी कुलदीप गुप्ता हत्याकांड में ममेरे- तेहरे तीन भाइयों को उम्रकैद
by umeshlove064@gmail.com
पांच साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में अदालत का फैसला, तीनों दोषियों पर 1.20-1.20 लाख रुपये का जुर्माना मुरादाबाद। पाकबड़ा के चर्चित कारोबारी कुलदीप गुप्ता के अपहरण और हत्या के करीब पांच वर्ष पुराने मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं…
- मुरादाबाद: रंगदारी के आरोप में कथित किसान नेता हिरासत में
by umeshlove064@gmail.com
एसएसपी कार्यालय के बाहर पुलिस से हुई नोकझोंक, हिरासत में लेने के दौरान सड़क पर लेटने का वीडियो/दृश्य चर्चा में लव इंडिया, मुरादाबाद। कचहरी स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में नामजद बताए जा रहे एक व्यक्ति…
- संभल कूच कर रहे शिवसैनिकों को रोका, 1200 ने दी गिरफ्तारी
by umeshlove064@gmail.com
हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने का प्रयास, बुध बाजार में पुलिस ने रोका; शिवसैनिकों ने लगाए ‘बाबा हम तो आएंगे, जल वहीं चढ़ाएंगे’ के नारे मुरादाबाद। संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कूच कर रहे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शिवसैनिकों को मुरादाबाद में पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। शिवसेना के अनुसार,…
- टीएमयू में सिविल सर्विसेज की सफलता का समझाया रोडमैप
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया मुरादाबाद। आईएएस विकास कुंडू ने स्टुडेंट्स से कहा, यूपीएससी सरीखी चुनौतीपूर्ण परीक्षा की तैयारी केवल मेहनत के भरोसे नहीं, बल्कि एक स्पष्ट रोडमैप, रणनीति और निरंतर अनुशासित प्रयासों के साथ तैयार करना चाहिए। लक्ष्य स्पष्ट हो। तैयारी की दिशा भी स्पष्ट हो और हर प्रयास के बाद अपनी कमियों का ईमानदारी से विश्लेषण…
- वंदे मातरम सम्मान समारोह 23 अगस्त को डी के रिसोर्ट में
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। हिंदू जागृति मंच की बैठक में 23 अगस्त, रविवार को डी के रिसोर्ट में वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। तिरंगा मार्केट में आयोजित बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा ने बताया कि हिंदू जागृति मंच ने एक माह पूर्व संपूर्ण वंदे मातरम…
- भाजपा समरसता कलश यात्रा इस्लामनगर से अब्बरपुर पहुंची, शिव मंदिर में हुआ विश्राम, किशन लाल जाटव बोले- मोदी-योगी ला रहे रविदास का…
by umeshlove064@gmail.com
भारतीय जनता पार्टी की समरसता कलश यात्रा ग्राम इस्लामनगर से है अबबकरपुर तक गई। और शिव मंदिर में यात्रा का विश्राम हुआ यात्रा का स्वागत इस्लामनगर के शिव मंदिर से पहले मुख्य मार्ग ठाकुरद्वारा मार्ग पर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय परिषद…
- राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने की कांवड़ियों की सेवा: चंदन-वंदन, पुष्प वर्षा और औषधी वितरण कर किया स्वागत
by umeshlove064@gmail.com
संभल। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद ने श्रावण मास में हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की भव्य सेवा की। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों को चिकित्सा औषधी भेंट की, चंदन-वंदन किया और उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया। राष्ट्रीय पुरोहित परिषद के बैनर तले समाजसेवी गण हसनपुर रोड पर पहुंचे। वहां कांवड़ियों…
- समुद्र के जल से हुआ भगवान श्री कल्कि का राजतिलक
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया संभल । श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा आयोजित 66 वें श्री कल्कि जयंती महोत्सव कार्यक्रम में आज प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर, कोट पूर्वी में सर्वप्रथम प्रातः 7:00 बजे कलयुग के अवतारी भगवान श्री कल्कि जी के अलौकिक एवं मनोहारी स्वरूप के दिव्य दर्शन हुए। प्रातः 9:00 बजे मंदिर प्रांगण में महायज्ञ…
- दिव्य एवं भव्य गारुणी रथ यात्रा में श्री कल्कि जी के जयकारों से गुंजायमान हुआ संभल नगर
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया संभल। श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा आयोजित 66 वें श्री कल्कि जयंती महोत्सव कार्यक्रम में आज प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर,( कोट पूर्वी) से भगवान श्री कल्कि जी की अलौकिक, भव्य एवं दिव्य रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। जिसमें कल्कि जी के जयकारों से संभल गूंजायमान हो गया। प्रातःकाल से…
- भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 8 चेहरे; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई व्यवस्था में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और संगठन से जुड़े पदों के साथ विभिन्न मोर्चों तथा मीडिया-सोशल मीडिया की जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं। उपलब्ध घोषित…
- रक्षाबंधन पर इंदौर में सजेगा ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ Lifestyle Exhibition
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, इंदौर। रक्षाबंधन के पर्व को खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर में दो दिवसीय ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 22 और 23 अगस्त, शनिवार और रविवार को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी में आयोजित होगी। प्रदर्शनी में सुबह 11 बजे से…
- इस्लामनगर-सैदपुर खादर पहुंची गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा रविवार को ग्राम इस्लामनगर और सैदपुर खादर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और श्रद्धा के साथ कलश का वंदन किया। कलश वंदन यात्रा का स्वागत सेहल मंडल…
- संभल में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक राष्ट्रभक्त हुए शामिल
by umeshlove064@gmail.com
संभल में भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा लव इंडिया, संभल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं संभल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंघल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम मोहम्मद टांडा, चंदौसी रोड से…
- टीएमयू में जश्न-ए-आज़ादी पर फर्स्ट टाइम गूंजा वंदे मातरम्
by umeshlove064@gmail.com
भारत की इकोनॉमी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ाने वाली इकोनॉमीयशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के ड्रीम को हकीकत में बदलने की सर्वाधिक जिम्मेदारी युवाओं के कंधों परटीएमयू के स्टुडेंट्स को दी हिदायत, अपने लक्ष्य और अभिभावकों के सपनों से न भटकें लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में आयोजित…
- संभल कूच कर रहे शिवसैनिकों को प्रशासन ने रोका, प्रदेश पदाधिकारियों समेत कई गिरफ्तार
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। श्री हरिहर मंदिर, संभल में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की मांग को लेकर शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को संभल के लिए रवाना हुए। मुरादाबाद स्थित शिवसेना कार्यालय से जिला प्रमुख नन्हे चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों से आए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक संभल के…
- स्वतंत्रता दिवस पर कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा का 76वां जन्मोत्सव, रेल कर्मचारियों ने मनाया हर्षोल्लास
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर AIRF एवं NRMU के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा का 76वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों और यूनियन कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के…
- मुरादाबाद: अथर अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर गुइया बाग स्थित अथर अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर…
- स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया मुरादाबाद। 15 अगस्त को दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग फील्ड्स कॉलेज में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री विपिन जेटली, श्रीमती नीरू सरन, श्रीमती सीता जेटली , प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा जैन उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम अरोड़ा उपस्थित रहीं । इस देशभक्ति वातावरण के अवसर पर…
- बी डी इंटर कॉलेज संभल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। संभल के सराय तरीन हयात नगर रोड स्थित बी डी इंटर कॉलेज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री निर्दोष कुमार आरती, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार एडवोकेट, श्रीमती महेश्वरी देवी, त्रिवेदी प्रकाश, गौरव वार्ष्णेय, चांदी वाले मनोज वार्ष्णेय, भट्टे वाले प्रिय…
- विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया संभल। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति के तत्वावधान में संभल हयातनगर के शिव मंदिर में हरियाली तीज का त्योहार अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सभी ने बहुत ही सुंदर व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर…
- श्री उम्मेद राय इंटर कॉलेज हयातनगर में धूमधाम के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया संभल। हयात नगर में 80 व स्वतंत्रता दिवस श्री उम्मेद राय इंटर कॉलेज हयात नगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कॉलेज के प्रबंधक श्री काजल दीप वार्ष्णेय एडवोकेट उप प्रबंधक श्री हितेंद्र कुमार वार्ष्णेय प्रबंध समिति सदस्य श्री नरेंद्र सिंह एडवोकेट नवरत्न वार्ष्णेय तथा कॉलेज प्रधानाचार्य श्री नवल कुमार गुप्ता सहित…
- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज, मुरादाबाद में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर चारु मल्होत्रा द्वारा ध्वजारोहण के…
- स्वतंत्रता दिवस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय, साईं हॉस्पिटल के पीछे, मुरादाबाद के कार्यालय प्रांगण के बाहर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि, 27 विधानसभा प्रभारी श्री रवि चौधरी जी द्वारा…
- स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक कई अहम घोषणाएं
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, दिल्ली। देश ने शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गौरव के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और देश के निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को नमन किया। अपने संबोधन…
- इतिहास से सीख ही करेगी भविष्य का निर्माण: डॉ. अरविंद गुप्ता
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल: भारतीय इतिहास संकलन समिति एवं पंजाबी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में कोट पूर्वी स्थित पंजाबी मंदिर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभाजन के समय काल के गाल में समाए लाखों देशभक्तों व शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीपांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार…
- मुरादाबाद में आजम खान का 78वां जन्मदिन मनाया, जौहर यूनिवर्सिटी की रक्षा का लिया संकल्प
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान का 78वां जन्मदिन मुरादाबाद में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महानगर के सिविल लाइन स्थित सपा सांसद रुचि वीरा के आवास पर केक काटकर आजम खान की दीर्घायु की कामना की गई।…
- निषाद पार्टी ने दिया ज्ञापन, अवैध पैथोलॉजी लैब व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई की मांग
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, अमरोहा। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अमरोहा के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जनपद में संचालित कथित अवैध अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जोया, कैलसा, अमरोहा तथा आसपास…
- टीएमयू में स्टुडेंट्स ने लिया राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प
by umeshlove064@gmail.com
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत राष्ट्रीय अभियान में स्टुडेंट्स और शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत शपथ एवम् डिजिटल प्रतिज्ञा लेकर राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नशामुक्ति पर आधारित प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन के बाद युवा आइकन श्री विशाल त्रिवेदी ने यह राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई। केन्द्र सरकार के…
- हरिहर मंदिर जलाभिषेक आंदोलन: शिवसेना ने 20 हजार फॉर्म भरवाने का बनाया लक्ष्य, दिल्ली में बैठक
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, नई दिल्ली/मुरादाबाद। हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना के प्रस्तावित मुक्ति आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में शिवसेना सांसद अनिल देसाई के नई दिल्ली स्थित लोधी रोड आवास पर विभिन्न राज्यों के शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन के समर्थन में 20…
- शिवसेना नेता ने लगाया मारपीट और तमंचे के बल पर जबरन ले जाने का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की मांग
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिढावली निवासी शिवसेना नेता सोमपाल सिंह कश्यप ने चुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी, मारपीट और तमंचे के बल पर जबरन ले जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना भोजपुर पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से मामले की तत्काल जांच कर…
- मेरठ में अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा राष्ट्र की एकता का संदेश, VHP-बजरंग दल ने लिया संकल्प
by umeshlove064@gmail.com
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन जीजी फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक, महानगर अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल वर्मा और महानगर मंत्री पवन कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन महानगर संयोजक हिमांशु…
- टीएमयू रेडियोलॉजी स्टुडेंट्स को दिए इंजेक्शन देने के टिप्स
by umeshlove064@gmail.com
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ में इन्नोवेशन-ड्राइवन स्क्लिअप वर्कशॉप ऑन प्रिसीजन इंजेक्शन टेक्निक्सः सिम्युलेशन, सेफ्टी एंड क्लिनिकल एक्सीलेंस पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में स्टुडेंट्स ने किया मॉडल पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवम् प्रायोगिक अभ्यास लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज़ के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल…
- ‘एक पेड़ वीरों के नाम’ अभियान के तहत TMIMT में उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष सीता अशोक के पौधे का रोपण, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
by umeshlove064@gmail.com
प्रेस विज्ञप्ति मुरादाबाद, 13 अगस्त 2026 देश के वीर शहीदों एवं वीर जवानों के सम्मान और प्रकृति धरती पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ “एक पेड़ वीरों के नाम” अभियान के अंतर्गत आज तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (TMIMT), देहली रोड, मुरादाबाद सभागार में छात्र छात्राओ ने एक पेड़ वीरों के नाम विषय…
- कलेक्ट्रेट पर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, 6 फरवरी के समझौते को लागू कराने की मांग
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। अपनी विभिन्न मांगों और पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार, 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और संबंधित मांगों…
- भाजपा मुरादाबाद द्वारा जिला व सभी 16 मंडलों में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को भाजपा जिला मुरादाबाद एवं जिले के सभी 16 मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं,…
- कड़े मुकाबले के बाद निशी वार्ष्णेय को ‘तीज क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल: महिला शक्ति संगठन के तत्वावधान में हरियाली तीज के पावन अवसर पर एक भव्य ‘तीज महोत्सव’ का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सारी कार्यक्रम की व्यवस्था अंजना गुप्ता और कविता गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकांक्षा बाष्णेय जी एवं…
- संभल में महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर भव्य मेला: कामिनी गुप्ता तीज क्वीन चुनी गई
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। हरियाली तीज के पावन अवसर पर संभल में महिलाओं के लिए हरियाली तीज मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभल की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक खेलों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इसमें कामिनी गुप्ता तीज क्वीन चुनी…
- हरिहर मंदिर मुक्ति को लेकर शिवसेना ने मंदिरों में की महाआरती, जलाभिषेक का संकल्प दोहराया
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया,मुरादाबाद। हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर शिवसेना की ओर से मंगलवार 11 अगस्त 2026 को मुरादाबाद महानगर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। शिवसेना का उद्देश्य आंदोलन से आम जनमानस को जोड़ना और हरिहर मंदिर में जलाभिषेक को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना बताया गया। शिवसेना…
- पातालेश्वर मंदिर की महा आरती बनी आस्था का केंद्र, 22 वर्षों से अनूठी परंपरा निभा रहे महंत जुगल किशोर मिश्रा
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। हयातनगर क्षेत्र के बहजोई–संभल रोड स्थित सिद्ध पीठ पातालेश्वर मंदिर, पक्के बाग, सराय तरीन में सावन माह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली महा आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जलाभिषेक के बाद शाम 7:30 बजे होने वाली महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल…
- बरेली उर्स मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, कई ट्रेनों के ठहराव बढ़े, विशेष अनारक्षित रेलगाड़ी भी चलेगी
by umeshlove064@gmail.com
मुरादाबाद। बरेली में आयोजित होने वाले उर्स मेला-2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। रेलवे प्रशासन ने 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक अनेक ट्रेनों के ठहराव समय में अस्थायी वृद्धि, कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन, एक विशेष अनारक्षित…
- शिक्षण संस्थानों और घनी आबादी से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर भाकियू (संविधान) का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
by umeshlove064@gmail.com
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न स्थानों पर संचालित शराब की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।…
- सावन के पहले सोमवार पर पातालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के तीन बजे खुले कपाट
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। सावन के पहले सोमवार पर बहजोई-संभल रोड स्थित सिद्ध पीठ पातालेश्वर मंदिर (पक्के बाग) में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह तीन बजे मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा। सिद्ध पीठ पातालेश्वर मंदिर…
- नगर पालिका परिषद संभल के अधिशासी अधिकारी का हिंदू जागृति मंच ने किया भव्य स्वागत
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। नगर पालिका परिषद संभल में नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश का हिंदू जागृति मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शॉल उढ़ाकर, रामनामी पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें मिष्ठान भी खिलाया गया। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने जल…
- हरिहर मंदिर जलाभिषेक को निकले शिवसैनिक, रास्ते में रोकने पर हुआ हंगामा; महाकालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
by umeshlove064@gmail.com
मुरादाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर शिवसेना द्वारा संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकले शिवसैनिकों को पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में प्रशासन से वार्ता के उपरांत शिवसैनिकों ने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। स्टेशन रोड स्थित शिवसेना जिला कार्यालय से…
- NEET UG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होगी ऑल इंडिया कोटा की प्रथम काउंसलिंग
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET-UG 2026 के लिए ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा राज्य काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की प्रथम चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि राज्य काउंसलिंग का…
- सावन का पहला सोमवार आज: अपनी राशि अनुसार करें महादेव की पूजा, मिलेगा विशेष फल
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास का पहला सोमवार सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। जिले के प्राचीन शिव मंदिरों और शिवालयों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर समितियों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष आरती की तैयारियां पूरी कर ली…
- मुरादाबाद में दूसरे दिन निकली गुरु रविदास कलश यात्रा, किशन लाल सिंह जाटव को सौंपी गई रथ की जिम्मेदारी
by umeshlove064@gmail.com
मुरादाबाद। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की कलश यात्रा का दूसरे दिन भी जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रांतीय परिषद सदस्य किशन लाल सिंह जाटव को यात्रा के रथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में यात्रा विभिन्न मंदिरों तक पहुंचकर संत रविदास…
- हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, उससे पहले दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति सहित पांच ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, हिमगिरि कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस निवासी…
- अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने शिक्षक चुनाव में विमलेंद्र शर्मा ‘विमल’ को दिया समर्थन
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को एसएस इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी विमलेंद्र शर्मा ‘विमल’ को बरेली–मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से संगठन का समर्थन देने की घोषणा की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान…
- उत्तर प्रदेश साहित्य सभा मुरादाबाद इकाई का स्थापना दिवस मनाया, नवगठित कार्यकारिणी का हुआ सम्मान
by umeshlove064@gmail.com
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की मुरादाबाद इकाई द्वारा रविवार को मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज, नवीन नगर में सभा का स्थापना दिवस एवं नवगठित जिला इकाई का परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों ने साहित्य के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को…
- तुरैहा समाज के लोग राजनीति में हों सक्रिय, पंचायत चुनाव में बढ़ाएं भागीदारी: कमल कुमार तुरैहा
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, रामपुर। सराय गेट स्थित बाबा तुरैहा रामस्वरूप जी की समाधि एवं माता संतोषी मंदिर परिसर में रविवार को तुरैहा मछुआ समाज की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों, समाज की राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा और संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते…
- शिवसेना का नशा मुक्ति अभियान: स्टेशन रोड से टाउन हॉल तक निकाली जागरूकता रैली
by umeshlove064@gmail.com
-जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक के बाद संगठन विस्तार और युवाओं को नशे से बचाने की रणनीति पर हुआ मंथन लव इंडिया, मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित शिवसेना के जिला कार्यालय में रविवार को जिला प्रमुख की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण…
- विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रख स्वस्थ, सशक्त व राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनाना मकसद
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मेरठ। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत पूरे देश के साथ-साथ मेरठ महानगर में भी नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ, सशक्त एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित…
- बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, स्वामी विवेकानंद और महर्षि दयानंद जैसा बनाएं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
by umeshlove064@gmail.com
मुरादाबाद के दिव्यलोक आश्रम में महर्षि वेदव्यास अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ की स्थापना पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, सद्गुरु सुधांशु महाराज की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम लव इंडिया, मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित आशियाना कॉलोनी के दिव्यलोक आश्रम में महर्षि वेदव्यास अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ की स्थापना के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में परम पूज्य सद्गुरु सुधांशु…
- उर्दू पत्रकारिता में सम्भल का परचम, दानिश तरीन समेत सलाम टीवी के सात पत्रकार ’40 अंडर 40′ सम्मान से सम्मानित
by umeshlove064@gmail.com
नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान नई दिल्ली/सम्भल। उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में सलाम टीवी ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक्सचेंज4मीडिया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ’40 अंडर 40 उर्दू पत्रकारिता सम्मान समारोह’ में सम्भल के…
- गुरु रवि दास महाराज की 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान’ कलश रथ यात्रा का संभल आगमन
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, संभल। 1 अगस्त 2026 को विशाल मेगा मार्ट (निकट एसडीएम कोर्ट, मुरादाबाद रोड, संभल) पर ‘संत शिरोमणि गुरु रवि दास महाराज जी की 650वीः जयंती समरसता संकल्प अभियान’ कलश रथ यात्रा का आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक एवं पवित्र रथ यात्रा के भव्य स्वागत एवं पुष्प-वर्षा कार्यक्रम में सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही। महान…
- Love India National की खबर के बाद फोटोन अस्पताल प्रबंधन का एक्शन, विवादों में घिरे फहीम बेग की सेवाएं समाप्त
by umeshlove064@gmail.com
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित फोटोन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से जुड़े कथित फर्जी चिकित्सकीय प्रैक्टिस के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। Love India National द्वारा शिकायतकर्ताओं के आरोपों को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने फहीम बेग की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का पत्र…
- TMU में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, स्वच्छ भारत मिशन कैंपेन का संकल्प
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना- एनएसएस इकाई के तत्वावधान में पवेलियन के सामने झाडू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज हुआ। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टुडेंट्स, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सकारात्मक…
- युवाओं के लिए वर्तमान समय नवाचार और उद्यमिता का स्वर्णिम कालः आलोक पांडे
by umeshlove064@gmail.com
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ की ओर से इन्नोवेशन, स्टार्टअप्स एंड एन्टरप्रिन्योरशिपः योर गेटवे टु द स्टार्टअप इकोसिस्टम पर एक्सपर्ट टॉक लव इंडिया, मुरादाबाद। एआईसी आईआईटी दिल्ली के सीईओ श्री आलोक पांडे ने भारत के बढ़ते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम की बतौर मुख्य वक्ता चर्चा करते हुए कहा, वर्तमान समय भारत के…
- Piran Kaliyar Fair और Raksha Bandhan पर Railway का तोहफा: Moradabad होकर चलेंगी Special Trains ; कई ट्रेनों का Roorkee में अस्थायी ठहराव
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने पिरान कलियर मेला-2026 और रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रुड़की स्टेशन पर अस्थायी ठहराव तथा विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह व्यवस्था मेले और त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते…
- गैस रिफिलिंग, राशन और पेट्रोल पंपों पर घटतौली के खिलाफ भाकियू (संविधान) का प्रदर्शन
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजु राठौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध गैस रिफिलिंग, राशन वितरण में कथित अनियमितताओं तथा पेट्रोल पंपों पर घटतौली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि लाइनपार स्थित श्रीराम कॉलोनी…
- दिल्ली में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली, ओम प्रकाश राजभर ने संगठन विस्तार का किया आह्वान
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, नई दिल्ली/मुरादाबाद। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की सामाजिक समरसता महारैली का भव्य आयोजन किया गया। महारैली का उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करना, सामाजिक समरसता का संदेश देना और समाज के सभी वर्गों को पार्टी की…
- पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में जलभराव का असर: कई ट्रेनों का मार्ग बदला, राजधानी समेत रानीखेत एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव
by umeshlove064@gmail.com
लव इंडिया, नई दिल्ली/मुरादाबाद। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के तिनसुकिया मंडल स्थित सिमालुगुड़ी जंक्शन (SLGR) के निकट डिचोव (Dechow) नदी में जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। इसके साथ ही रानीखेत एक्सप्रेस के…