तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय पर अधिवक्ताओं की तालाबंदी, अधिवक्ताओं को बिना वजह नोटिस दिए जाने से रदार प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं को बिना वजह दिए जा रहे नोटिसओं के विरोध में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रजिस्ट्री कार्यालय और तहसील कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इससे पूरे दिन कार्यालय का कार्य प्रभावित रहा।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

अधिवक्ताओं का आरोप था कि लंबे समय से रजिस्ट्री कार्यालय में विभिन्न समस्याएं बनी हुई हैं, जिनसे न केवल अधिवक्ताओं बल्कि आम लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला गया। इसी कारण मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।


बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और जब तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर रजिस्ट्री कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार कराने की मांग की।


विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता विनय खन्ना सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


हड़ताल और तालाबंदी के चलते रजिस्ट्री कार्य कराने पहुंचे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग बिना काम कराए वापस लौट गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में हलचल और तनाव का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!