AISMNF की Aligarh ईकाई का गठन, Jitendra Varshney- President और Mukesh Singh- General Secretary

ए.आई.एस.एम.एन.एफ. का प्रांतीय सम्मेलन होगा ऐतिहासिक
*जिला अलीगढ़ की इकाई का हुआ गठन

  • जितेंद्र वार्ष्णेय अध्यक्ष और मुकेश सिंह बनाएं गए महासचिव

अलीगढ़। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन,नई दिल्ली की जिला अलीगढ़ की इकाई का गठन मंगलवार को गांधी पार्क चौराहा स्थित सिटी क्लब में किया गया।

ए.आई.एस.एम.एन. फेडरेशन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स. गुरिंदर सिंह (दिल्ली), राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न(लखनऊ) और प्रदेश अध्यक्ष सुहेब अहमद (गोरखपुर) के निर्देश पर अलीगढ़ प्रदर्शनी में 28 जनवरी को प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जिसकी सफलता के लिए जिला अलीगढ़ की फेडरेशन की इकाई का गठन कर दिया गया है।जिसमें देश- प्रदेश से अनेकों गणमान्य अतिथि सम्मिलत रहेंगे।

फेडरेशन के अलीगढ़ मंडल महासचिव योगेश भारद्वाज ने बताया कि अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज के निर्देश पर फेडरेशन में जिला अलीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय ,महासचिव मुकेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष प्रशांत हितैषी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा , उपाध्यक्ष प्रतीक सुहृद और बी एन शर्मा , सचिव जाकिर भारती और हरि सिंह यादव , कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह पाल, प्रतीक वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र सिंह,दीपक राजपूत आदि को नियुक्त किया गया।

फेडरेशन की जिला अलीगढ़ के नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज धीरज।

इसके अतिरिक्त, बालकिशन बल्लो , विवेक वार्ष्णेय,अक्षय गुप्ता,सतवीर यादव आदि को आमंत्रित सदस्य बनाया गया।वहीं सलाहकार मंडल में सुबोध सुहृद, संजय कुमार,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, आर पी शर्मा , कुं. आरिफ अली आदि को रखा गया है। मंगलवार को सभी पदाधिकारियों की पद नियुक्ति के बाद उन्हें सम्मानित किया।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!