रेलवे का बड़ा ब्लॉक: कई ट्रेनें निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 28 मई से 8 जून तक रेल संचालन प्रभावित

लव इंडिया, मुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट (GKC)–पनियहवा (PNYA) रेलखंड पर उनौला–पिपराइच स्टेशनों के बीच रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 28 मई से 8 जून 2026 के बीच ब्लॉक और सीआरएस निरीक्षण के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ को परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा कुछ को नियंत्रित/विलंबित करने का निर्णय लिया है।


उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीपी एनआई, टीएनआई एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त


रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार दिल्ली–सीतामढ़ी, पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार, आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट, शाहजहांपुर–आनंद विहार और आनंद विहार–शाहजहांपुर सहित कई ट्रेनों के फेरों को निरस्त किया गया है।


कई ट्रेनों का मार्ग बदला


रेल प्रशासन ने राप्तीसागर एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, चंपारण हमसफर, अवध असम एक्सप्रेस, गरीब रथ और कई अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित होंगी।


कुछ ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित


रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर 60 मिनट से लेकर 140 मिनट तक नियंत्रित अथवा री-शेड्यूल किया जाएगा। इससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन, एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।


प्रमुख प्रभावित ट्रेनें


04010 DLI-SMI स्पेशल
05579 PRNC-ANVT
14011 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस
12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार
19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस
15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
04013 लखनऊ-आनंद विहार स्पेशल
05194 पठानकोट-कप्तानगंज एक्सप्रेस


error: Content is protected !!