अब हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गोयल ने साइकिल चलाकर दिया ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उमेश लव, मुरादाबाद। मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शहर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और भाजपा महानगर संयोजक प्रकोष्ठ से जुड़े डॉक्टर विवेक गोयल ने ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साइकिल से क्लीनिक पहुंचकर एक नई मिसाल पेश की।

ये तस्वीरें मुरादाबाद के कंजरी सराय इलाके की हैं… जहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक गोयल अपने आवास से दिल्ली रोड स्थित क्लीनिक तक साइकिल चलाकर पहुंचे।डॉक्टर विवेक गोयल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।

डॉक्टर विवेक गोयल ने कहा कि साइकिल चलाना केवल ईंधन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य का भी बड़ा संदेश है।उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए बाइक और कार की बजाय साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाएं, ताकि प्रदूषण भी कम हो और शरीर भी स्वस्थ रहे।

मुरादाबाद में इससे पहले मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल भी ई-साइकिल और साइकिल से कार्यालय पहुंचकर लोगों को जागरूक कर चुके हैं।अब डॉक्टर विवेक गोयल की पहल को भी शहर में सकारात्मक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

डॉक्टर विवेक गोयल“प्रधानमंत्री जी की अपील पर हम सभी को ईंधन बचाने की दिशा में काम करना चाहिए। साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। अगर छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल अपनाएं तो देश का काफी ईंधन बच सकता है क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और ईंधन संकट के दौर में इस तरह की पहल समाज को नई दिशा दे सकती है।साथ ही युवाओं और आम लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!