उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का दायित्व मिलने पर बोले शुभम सक्सेना- संगठित करके व्यापारियों को सकारात्मक दिशा में ले जाना उद्देश्य

लव इंडिया मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने शुभम् सक्सेना को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट एवं महामंत्री दीपक सक्सेना ने यह नियुक्ति की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री ने उज्जवल भविष्य की कामना की

इस बीच, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ,एडवोकेट द्वारा उत्तर प्रदेश का व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया और कहा कि आपके (शुभम् सक्सेना) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

असहाय लोगों तक संगठन और समाज की ताक़त पहुँचे

मालूम हो कि विगत कई वर्षों से शुभम सक्सेना समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विशेषकर कोविड काल के दौरान तथा उसके उपरांत समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की हरसंभव सहायता करते आ रहे ‌हैं, क्योंकि शुभम सक्सेना का उद्देश्य सदैव यही रहा है कि पीड़ितों, वंचितों और असहाय लोगों तक संगठन और समाज की ताक़त पहुँचे।

प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाना ही उद्देश्य


नए दायित्व मिलने के बाद लव इंडिया नेशनल से बातचीत करते हुए अध्यक्ष शुभम सक्सेना ने कहा कि मैं दृढ़ता से मानता हूँ कि समाज सेवा ही सच्ची राजनीति का आधार है। जनता की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा ध्येय होना चाहिए। भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध लड़ाई, व्यापारियों को संगठित कर सकारात्मक दिशा में ले जाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय दिलाना ही उद्देश्य होना चाहिये और यही है भी।




Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!