अति पिछड़ा सम्मेलन में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक हिस्सेदारी पर जोर

लव इंडिया, अमरोहा/ मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा द्वारा मुरादाबाद मंडल के जनपद अमरोहा में बुधवार को भव्य अति पिछड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा शोषित, वंचित और अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को समान भागीदारी दिलाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुभासपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और कमजोर तबकों के हितों के लिए सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पार्टी की मजबूत जनाधार और संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन हुआ।


इससे पूर्व, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुरादाबाद स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। सर्किट हाउस मुरादाबाद में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में आगामी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित समरसता महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिलाध्यक्ष रवि चौधरी के नेतृत्व में बसपा व किसान यूनियन लोकशक्ति से हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में सम्मिलित हुए।


सम्मेलन के माध्यम से सुभासपा ने सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और अति पिछड़े वर्ग के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर दोहराई। कार्यक्रम में मुख्यत रूप से विशिष्ट मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, डॉ.अरविंद राजभर उपस्थित रहें।

जनपद मुरादाबाद से जिलाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मो. सलीम,आशू सिक्का, जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी, जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, मयंक वर्मा, मुजाहिद, डॉ हनीफ, आशु रस्तोगी, डॉ चेतन, विकास, समर,ऋतिक ठाकुर, आकाश,भोला, मोहित ठाकुर, तारिक सैफी, फुरकान, विकास चौहान, इरशाद चौधरी, मीर साहब,मो. नाजिम, नासिर एवं अन्य हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!