मेरठ में विश्व हिंदू परिषद का ‘समरसता पर्व’ होली मिलन समारोह, IIMT में सांस्कृतिक रंग

संगीतमय हनुमान चालीसा ने मोहा मन

लव इंडिया, मेरठ। मेरठ महानगर के आईआईएमटी कॉलेज परिसर में विश्व हिंदू परिषद (मेरठ प्रांत) द्वारा ‘समरसता पर्व’ के अंतर्गत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। समारोह में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।


दीप प्रज्वलन और हनुमान चालीसा से शुरुआत


कार्यक्रम की शुरुआत आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, स्वामी यशवीर महाराज और अरुण पांचजन्य (प्रांत संगठन मंत्री) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


अनिल चंद्र द्विवेदी और राजीव कुमार ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। आईआईएमटी कॉलेज की छात्राओं ने राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को राधामय बना दिया।

भक्त प्रह्लाद नाट्य प्रस्तुति ने मोहा मन


मुक्ताकाश संस्थान से आए बच्चों ने भक्त प्रह्लाद पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर होली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा।

वक्ताओं ने दिया समरसता और धर्म रक्षा का संदेश


क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने अपने संबोधन में कहा कि होली सामाजिक सौहार्द और समरसता का प्रतीक है। भारत में होली, दीपावली और अन्य पर्वों के माध्यम से समाज एकसूत्र में बंधा रहता है।

जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए धर्म रक्षा का संदेश दिया


उन्होंने कहा कि भक्त प्रह्लाद की कथा हमें धर्म की विजय का संदेश देती है। जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए धर्म रक्षा का संदेश दिया।

आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापन


आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बहन विचित्रा जी ने किया।

फूलों और गुलाल से खेली गई होली


कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने फूलों और गुलाल की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रमुख उपस्थित गणमान्य


कार्यक्रम में क्षेत्र राजीव गर्ग (प्रांत कोषाध्यक्ष), रविंद्र लाम्बा (प्रांत उपाध्यक्ष), जितेंद्र चौधरी (प्रांत सह मंत्री), निमेष वशिष्ठ (प्रांत संयोजक, बजरंग दल), सुधीर अग्रवाल (विभाग मंत्री), अवनीत बंसल, अनूप जी, मनोज शर्मा, राहुल गोयल, छाया बहन जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!