छत्रपति शिवाजी समिति ने मेधावी विद्यार्थियों का किया भव्य सम्मान, यूपीएससी-पीसीएस व सीए चयनित छात्र हुए सम्मानित

मुरादाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज समिति की ओर से महानगर में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम समिति अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह में यूपीएससी, यूपीपीसीएस, सीए सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ईपीसीएच अध्यक्ष नीरज, एसपी ग्रामीण आकाश सिंह, एडवोकेट सुधीर गुप्ता, वीपी गुप्ता, सीओ सिटी सुनीता, राजकुमार जादूगर, केके मिश्रा, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. मुकेश अग्रवाल, संजय संयाल और श्रीमती जी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, आईपीएस अधिकारी सैफिन हसन और रोमन सैनी जैसी प्रेरणादायक हस्तियों के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित प्रस्तुतियां दिखाई गईं। इसके बाद प्रसिद्ध कलाकार राजकुमार जादूगर द्वारा मैजिक शो प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।


कार्यक्रम में यूपीएससी, यूपीपीसीएस और चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले ऋषभ शर्मा, श्रीजीत गंगवार, डॉ. दीपशिखा और सीए शौर्य खुराना सहित कई प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से जुड़े 17 विद्यालयों के लगभग 140 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


सम्मानित होने वाले विद्यालयों में शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, पीएमएस पब्लिक स्कूल, केसीएम, आरएसडी अकैडमी, आरआरके पब्लिक स्कूल, नोसेज गेटवे, आकांक्षा विद्यापीठ और साहू रामेश इंटर कॉलेज सहित अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल रहे।


मुख्य अतिथि ईपीसीएच अध्यक्ष नीरज और एसपी ग्रामीण आकाश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के समापन पर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन कर समाजहित में कार्य करने की अपील की।


इस अवसर पर समिति से जुड़े नरेंद्र सिक्का, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अनुज सिंह, विशाल गुप्ता, पवन कपूर, अरुण ठाकुर, सरदार इंद्रजीत सिंह, आकाश कुमार, भारत अरोड़ा, राहुल कुमार, नितेश सिंह, सुरेश सैनी, नितेश राजपूत, उमेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर और मयंक कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!