गुरैठा के योगेश जाटव का था मौढ़ा तैय्या में मिला शव, गांव के ही शोभाराम, उसके दो बेटे ले गए थे बुलाकर

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैय्या में मिला शव योगेश जाटव का था जो थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा का निवासी था और कल शाम इसको गांव के ही शोभाराम और उसके दो बेटे गौरव और कपिल बुला कर ले गए थे। रात में यह तीनों बाप- बेटे तो लौट आए लेकिन योगेश नहीं लौटा था।

योगेश जाटव का फाइल फोटो

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैय्या में गुरुवार की सुबह कब्रिस्तान को जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। इसके सिर और माथे पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो कुछ ही देर में यह बात आसपास के गांव में फैल गई।

इसी बीच गांव गुरेठा के उमेश जाटव और उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे और लाश को देखकर विलख पड़े। कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस भी आ गई पुलिस ने योगेश के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद थाना पुलिस ने उमेश जाटव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इस तहरीर में कहा है कि गांव के ही शोभाराम और उनके दो बेटे कपिल और गौरव बुधवार की शाम को घर आए थे और उनके भाई योगेश जाटव को बुलाकर ले गए थे। रात में यह तीनों लौट आए लेकिन योगेश नहीं लौटा और जब इसे जानकारी की तो कुछ नहीं बताया।

उमेश जाटव ने इन्हीं तीनों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है और कहा है कि शव के पास ही योगेश का मोबाइल पड़ा है और उसके सिर और माथे पर चोट के निशान के साथ-साथ खून भी बह रहा है।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और यह तीनों बाप बेटे ही बताए जाते हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

error: Content is protected !!