TMU B.Sc Nursing में Nikhil Chauhan Mr. तो Divya Nair बनीं Miss Farewell

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग की फेयरवेल पार्टी- एलिरियन सायोनारा में बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के स्टुडेंट्स ने नृत्य, संगीत, समूह प्रस्तुति और मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग की फेयरवेल पार्टी- एलिरियन सायोनारा में बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के स्टुडेंट्स की नृत्य, संगीत, समूह प्रस्तुति और मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जादू सिर चढ़कर बोला।

अंततः निखिल चौहान को मिस्टर फेयरवेल और दिव्या नायर को मिस फेयरवेल चुना गया। मिस्टर और मिस फेयरवेल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बीएससी थर्ड की स्टुडेंट्स प्राची, महिमा गुप्ता, केंजल एंड ग्रुप ने बॉलीवुड गीतों पर स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। स्टुडेंट्स अमन कुमार, जैनाथ मिश्रा, समर्पित एंड ग्रुप डांस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग रिद्धि-सिद्धि भवन में फेयरवेल पार्टी- एलिरियन सायोनारा का शंखनाद हुआ। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, नर्सिंग कालेज की प्राचार्या प्रो. जेसलीन एम., वाइस प्रिंसिपल प्रो. राम निवास आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

डीन नर्सिंग प्रो. सुभाषिनी ने स्टुडेंट्स को समर्पण, अनुशासन एवम् मानव सेवा की भावना के साथ नर्सिंग पेशे में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्टुडेंट्स को उत्कृष्ट नर्स बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या प्रो. जेसलीन ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।

उन्होंने स्टुडेंट्स को आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में अंतिम वर्ष के स्टुडेंट्स के लिए एक विशेष मेमोरी वीडियो के जरिए उनके कॉलेज जीवन की यादगार झलकियो को प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन में डॉ. सहर्ष वाल्टर और प्रो. विजिमोल शामिल रहे।

इस मौके पर डॉ. रामकुमार गर्ग, डॉ. सुमन वशिष्ठ, डॉ. सपना सिंह, प्रो. वेदमूर्ति, प्रो. अनुषी सिंह, श्री गौरव कुमार, श्री नफीस अहमद, श्री शैलेन्द्र वर्मा, सुश्री विभा कुमारी, श्रीमती चेतना वशिष्ठ आदि के संग-संग बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन जैनाथ, मिशवाह, सुश्री ईशिता, शालिना आदि ने किया।

error: Content is protected !!