AI युग की Research Methodology पर Timit में Five-day workshop: विशेषज्ञों ने MBA छात्रों को दिया आधुनिक शोध का प्रशिक्षण

लव इंडिया, मुरादाबाद। टिमिट (टीएमयू) में 16 से 20 फरवरी 2026 तक “रिसर्च मेथोडोलॉजी इन द एज ऑफ एआई” विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईएसटीडी (इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट) मुरादाबाद चैप्टर तथा टीएमयू-एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल (ईडीसी) का सहयोग रहा। कार्यशाला विशेष रूप से एमबीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।

विशेषज्ञों के व्याख्यान


कार्यशाला में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता की।
🤝डॉ. राजकुमार सिंह, प्रोफेसर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने शोध के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
✍️डॉ. रचित जैन, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, जीआरडी-आईएमटी, देहरादून ने स्मार्ट लिटरेचर रिव्यू और आधुनिक शोध उपकरणों की जानकारी दी।
💯मोहम्मद इमरान, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूपीईएस यूनिवर्सिटी ने शोध पद्धति एवं डेटा संकलन की बारीकियां समझाईं।

एआई युग में नैतिक शोध पर जोर


कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन डॉ. विपिन जैन ने की। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में शोध की गुणवत्ता, मौलिकता और नैतिकता को बनाए रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।


समन्वय और सहभागिता


कार्यक्रम के समन्वयक विभाग के प्रोफेसर रहे। प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सत्र आयोजित हुए। पाँच दिनों में रिसर्च बेसिक्स, स्मार्ट लिटरेचर रिव्यू, डेटा कलेक्शन, सॉफ्टवेयर आधारित डेटा एनालिसिस तथा रिसर्च पेपर लेखन व प्रकाशन जैसे विषय शामिल किए गए।

error: Content is protected !!