‘संकट’ के दौर में गैस रिफिलिंग का काला खेल: मुरादाबाद में खुलेआम चल रहा अवैध धंधा, कार्रवाई की मांग

लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर के लाइन पार में गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती मांग के बीच अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है। घनी आबादी वाले इलाके में खुलेआम चल रहे इस कथित काले कारोबार ने न केवल उपभोक्ताओं के लिए खतरा बढ़ा दिया है, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

📃डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

अपना दल कमेरावादी, मुरादाबाद की महिला जिला अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

➡️कहां चल रहा है अवैध धंधा

ज्ञापन के अनुसार थाना मझोला क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 श्रीराम कॉलोनी (शिव-पार्वती मंदिर के पास) यहां एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा है।

🚨 कैसे किया जा रहा है अवैध काम

बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जा रही है। चार पहिया वाहनों के जरिए सप्लाई। आसपास के हॉकरों और ग्राहकों को गैस पहुंचाई जा रही है। यह पूरा काम बिना किसी सुरक्षा मानक और लाइसेंस के होने का आरोप है।

💣 बड़ा खतरा: कभी भी हो सकता है हादसा

घनी आबादी में इस तरह गैस ट्रांसफर करना बेहद खतरनाक है। सिलेंडर लीकेज का खतरा है। आग लगने या विस्फोट की आशंका और आसपास रहने वाले लोगों की जान जोखिम में है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि“कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है”

📅 पहले भी हुई शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं

शिकायत तिथि: 4 अप्रैल 2026 और 17 अप्रैल 2026 जनसुनवाई पोर्टल नंबर 40013526014287/ 40013526016619 पर शिकायत दर्ज कराई मगर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि इन शिकायतों का गलत तरीके से निस्तारण कर दिया गया।

⚖️ प्रशासन को चेतावनी

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद जिला अधिकारी कार्यालय के सामनेभूख हड़ताल की जाएगी।

🗣️ महिला जिलाध्यक्ष मंजू राठौर ने कहा

महिला जिलाध्यक्ष मंजू राठौर का कहना है कि “संकट के दौर में गैस की कालाबाजारी आम जनता के साथ अन्याय है। प्रशासन को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि यह मामला सिर्फ अवैध कारोबार का नहीं, बल्कि जन सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकार और प्रशासनिक जिम्मेदारी तीनों से जुड़ा है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह बड़ा हादसा भी बन सकता है।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में मंडलाध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा, प्रवेश देवी, सुमन देवी, आँचल कश्यप, अनिता कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!