शिव सैनिकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई

🗡️ शिव सैनिकों ने शिवाजी चौक पर प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग


लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शिव सैनी के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में महानगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

🌺 माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


कार्यक्रम के दौरान शिवसेना की विद्यार्थी सेवा एवं युवा सेवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उपस्थित शिव सैनिकों ने उनके पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना को युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

🏛️ शिवाजी चौक पर प्रतिमा स्थापना की मांग

जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि शिवाजी चौक पर जल्द से जल्द छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

🇮🇳 युवाओं तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक ऐतिहासिक शासक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को समाज और युवाओं तक पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है।

🧑‍🤝‍🧑 इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी, मयंक सैनी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, भारत अरोरा, हर्ष सिंह, अशोक सैनी, भोला सिंह, पवन रोहिल्ला, चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी तथा अन्य शिव सैनिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!