बाबा नींव करोरी आश्रम ट्रस्ट के स्थापना उत्सव में 31 हजार आहुतियां, निर्धन कन्या का विवाह

📌 पंच कुंडीय महायज्ञ, नवग्रह एवं देवी-देवताओं का पूजन

loveindianational.com, Moradabad:


श्री राम बालाजी धाम बाबा नींव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रहे बाबा नींव करोरी एकादश स्मृति एवं स्थापना उत्सव के द्वितीय दिवस पर धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में पंच कुंडीय महायज्ञ, नवग्रह एवं देवी-देवताओं का पूजन, मूर्तियों का अन्नादिवास, पुष्पादिवास, शयनादिवास तथा एक निर्धन कन्या का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया।


🔥 पंच कुंडीय महायज्ञ में 31 हजार आहुतियां


काशी से पधारे आचार्य डॉ. श्री घनश्याम त्रिपाठी जी के सान्निध्य में यज्ञ पूजन संपन्न हुआ। महायज्ञ में 31,000 आहुतियां अर्पित की गईं। ट्रस्ट द्वारा स्थापित की जाने वाली मूर्तियों का अन्नादिवास, पुष्पादिवास और शयनादिवास विधिवत संपन्न कराया गया।


💍 निर्धन कन्या का विवाह, ट्रस्ट ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी


कार्यक्रम के अंतर्गत मिन्नी परिणय रोहित का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया गया। ट्रस्ट द्वारा विवाह की सभी व्यवस्थाएं की गईं। नवविवाहित जोड़े को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री जैसे बर्तन, फर्नीचर, टीवी, आभूषण एवं अन्य घरेलू सामान भेंट किए गए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने नव दंपति को शुभाशीष प्रदान किया।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय स्थापना उत्सव के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं।


🎶 संध्या में माता की चौकी, भजनों पर झूमे भक्त


संध्या काल में माता की चौकी का आयोजन किया गया। महानगर के प्रसिद्ध गायक पंडित राजकुमार गोस्वामी एवं उनकी पार्टी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और मां सरस्वती वंदना से हुई, जिसे सुमित शर्मा ने प्रस्तुत किया।
मुख्य गायक राजकुमार गोस्वामी ने “चलो बुलावा आया है”, “माता ने बुलाया है” जैसे भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव-पार्वती विवाह और मां काली के विकराल रूप की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्त भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए।


👥 कार्यक्रम में उपस्थित रहे


राकेश कुमार गुप्ता, विनीत गुप्ता, डॉ. विशेष गुप्ता, अनिल खन्ना, शशि चतुर्वेदी, परीश सक्सेना, विकास गुप्ता, संजीव कपूर, हरिओम गुप्ता, शुभम भारद्वाज, शिवओम शंखधार, पूनम शर्मा, सीमा गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, रवि गुप्ता, निमित गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!