मुख्यमंत्री योगी शामिल हो सकते हैं संभल के SP केके विश्नोई और SP अंशिका वर्मा की शादी में

संभल एसपी केके विश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की शादी 29 मार्च को, सीएम योगी को दिया न्योता,
लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शादी का निमंत्रण दिया


लखनऊ/संभल/बरेली। संभल के पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की शादी को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होने जा रही है।


बताया जा रहा है कि केके विश्नोई ने अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के शादी समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


राजस्थान में होगी शादी, जोधपुर में भव्य रिसेप्शन

जानकारी के अनुसार दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को बाड़मेर (राजस्थान) में संपन्न होगा। इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं।


गोरखपुर में हुई थी दोनों की मुलाकात

बताया जाता है कि दोनों अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। उस समय केके विश्नोई एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा प्रशिक्षण के दौरान आईपीएस अधिकारी के रूप में वहां कार्यरत थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई।


पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी शादी


दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे में भी काफी चर्चा है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है।

error: Content is protected !!