Moradabad GRP ने Train में चोरी की दो वारदातों का राज खोला शातिर गिरफ्तार,

लव इंडिया मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन मुरादाबाद और ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों को निशाना बनाकर उनका मोबाइल, नकदी और कीमती सामान चोरी करता था।GRP (रेलवे पुलिस) की इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

दो बड़ी घटनाओं का खुलासा

पहली घटना – 14 मार्च 2026 (सुबह 4:15 बजे)ट्रेन नंबर 12370 कुंभ एक्सप्रेसदेहरादून से वाराणसी जा रहे यात्रीमुरादाबाद स्टेशन के पास बैग चोरीबैग से ₹10,000 नकद और सोने की चेन गायब

दूसरी घटना – 22 फरवरी 2026 (सुबह 11:45 बजे)प्लेटफॉर्म नंबर 3, मुरादाबादट्रेन रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस (25036)कोच D11 में चढ़ते समययात्री का OnePlus 12R मोबाइल चोरी। दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच चल रही थी।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

22 अप्रैल 2026 को GRP टीम स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाएं कबूल कीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लाइनपार का है आरोपी

आरोपी विवेक सिंह ( उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी सूर्य नगर लाइनपार, थाना मझोला, मुरादाबाद है इससे OnePlus 12R मोबाइल और 12,000 नकद बरामद हुए। बरामद सामान चोरी के मामलों से जुड़ा पाया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, मारपीट/गंभीर धाराएं केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह आदतन चोर है।

चोरी करने का तरीका

आरोपी भीड़भाड़ वाले प्लेटफॉर्म और ट्रेन में घूमता था। यात्रियों के बैग और मोबाइल पर नजर रखता था। मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाता था। चोरी का सामान बेचकर पैसा कमाता था।

पुलिस की गिरफ्तारी टीम में

GRP अधिकारियों का कहना है कि “गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी”। अन्य मामलों में भी आरोपी से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रणव कुमार, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार हेड कांस्टेबल दीपक बरगोती और हेड कांस्टेबल अखलाक अहमद शामिल रहे।

error: Content is protected !!